संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: रोडवेज बसों का लोड फैक्टर सही करने को कवायद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) परिवहन निगम ने बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए कवायद शुरू की है। निगम अधिकारियों ने रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की है जो यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में १४२ निगम व ५३ अनुबंधित बसें है, जो रोजाना यात्रियों की सेवा में लगी है। इन बसों का लोड फैक्टर वर्तमान में पचास से साठ प्रतिशत पर चल रहा है। इसका मुख्य कारण सर्दी में यात्रियों का कम निकलना है।
रात में तो बसों में बेहद ही कम यात्री यात्रा कर रहे हैं, जिस कारण बसों का लोड फैक्टर लगातार घटा हुआ आ रहा है। जबकि लोड फैक्टर सही करने के लिए परिवहन निगम अधिकारियों ने कई बार प्रयास भी किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बसों के चालक व परिचालकों को लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए उनकी काउंसलिंग भी की। बावजूद इसके बसों का लोड फैक्टर सही नहीं हो पा रहा है और लोड फैक्टर काफी समय से पचास व साठ प्रतिशत के बीच ही रहा है। सोमवार को भी साठ प्रतिशत होना बताया गया है।
बताया गया कि मुजफ्फरनगर डिपो के नवागत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए कवायद शुरू की है। उन्होंने नगर के महावीर चौक, राणा चौक, पुरकाजी, देवबंद में विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी अपने प्वाइंटों से यात्रियों को निगम व अनुबंधित बसों में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकी निगम की आय बढ़ाई जा सके और बसों का लोड फैक्टर पूरा हो जाए।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 16 =