पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर जनप्रतिनिधियों एंव किसानों की उपस्थिति में हुआ सुशासन दिवस का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर आज जनपद के समस्त विकास खण्डों, में सुशासन दिवस का भव्य आयेजन किया गया।
सुशासन दिवस के अवसर पर समस्त विकास खण्डों में कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सीधे कृषकों से संवाद किया गया एवं जनपद के कृषकों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि का हस्तान्तरण किया गया।
जनपद मुख्यालय (विकास खण्ड-सदर) कार्यक्रम में श्री संजीव बालियान जी माननीय राज्य मंत्री मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन, भारत सरकार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया एवं श्री विजय शुक्ला जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय राज्य मंत्री जी भारत सरकार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया गया।
जसवीर सिंह उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार के पत्र एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषक हित में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सुशासन दिवस के अवसर पर विकास खण्ड बघरा में श्री प्रदीप बालियान, भूतपूर्व विधानसभा सदस्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया
जिसमें 518 कृषक उपस्थित थे। इसी प्रकार विकास खण्ड चरथावल में श्री अशोक कंसल, भूतपूर्व विधान सभा सदस्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 512 कृषक उपस्थित थे।
विकास खण्ड पुरकाजी में मा0 विधायक प्रमोद उटवाल जी की उपस्थिति में 515 कृषकों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का उद्वबोधन सुना गया। विकास खण्ड जानसठ में मा0 पूर्व विधायक सुरेश चंद तितौरिया जी द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 513 कृषकों की उपस्थिति रही। विकास खण्ड खतौली में मा0 विधायक विक्रम सैनी जी द्वारा प्रतिभाग किया गया
जिसमें 519 कृषकों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी का लाईव उद्वबोधन सुना गया। विकास खण्ड मोरना में श्रीमती वंदना वर्मा, सदस्या जिला पंचायत द्वारा 518 किसानों के साथ लाईव कार्यक्रम देखा गया।
विकास खण्ड शाहपुर में 507 किसानों व विकास खण्ड बुढ़ाना में 514 किसानों उपस्थित रहे। दोनो विकास खण्डों में मा0 विधायक उमेश मलिक जी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सुशासन दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखण्डों में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
समस्त विकास खण्डों में एल0ई0डी0 एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार का मार्गदर्शन एवं कृषकों से सीधा संवाद सम्मिलित समस्त जन-प्रतिनिधि, सम्मानित कृषक गण को सुनने का सुनहरा अवसर मिला।

Way cool! Some very valid points! I appreciate you penning
this write-up and the rest of the website is also very good.