युग पुरूष पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया
मुजफ्फरनगर 25 दिसम्बर। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हिंदुत्व के आदर्श, प्रमुख शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनको शत शत नमन किया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार के कार्यों और राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया था।
मंत्री @KapilDevBjp ने मालवीय चौक पहुंचकर काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कहा कि महामना की उपाधि से सुशोभित मालवीय का सपना देश के विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिए तैयार करना था pic.twitter.com/bMLky9tsuU
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 25, 2020
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के मालवीय चौक पहुंचकर काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कपिल देव ने कहा कि महामना की उपाधि से सुशोभित मालवीय का सपना देश के विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिए तैयार करना था जिससे देश गौरवान्वित हो सके। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर सनातन धर्म व हिन्दू संस्कृति की रक्षा और संवर्धन में अनन्य योगदान दिया।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा, नवनीत गुप्ता, राजेश पराशर, रोहित तायल, दयाल कश्यप, राजकुमार सिद्धार्थ, संजय सक्सेना, प्रमोद त्यागी, संजय मित्तल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
