महावीर स्पोर्ट्स मेरठ ने टाइगर क्लब मुज़फ्फरनगर को 7 विकेट से हराया
मुजफ्फरनगर। सीनियर कॉरपरेट क्रिकेट लीग में हुए आज के मैच में महावीर स्पोर्ट्स मेरठ ने टाइगर क्लब मुज़फ्फरनगर को ७ विकेट से हराया।
आज के मैच में टॉस टाइगर क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम १९ ओवर्स में १०५ रनों पर ऑल आउट हो गयी। टाइगर क्लब के बलेबाज़ अभिषेक ने २२ और नितिन ने २१ रचित और अमित ने १३, १३ रनों का अपनी टीम को योगदान दिया।
महावीर स्पोर्ट्स मेरठ के गेंदबाज वरुण को ३ विनी,विक्रम,और अभिषेक को २,२ विकेट मिले। १०६ रनों के आसन से लक्ष्य को मेरठ के बलेबाज़ रोहित के २५ गेंदों पर ताबड़तोड़ ६४ रनों की बदौलत और अभिषेक के १५ और शोभित के १४ रनों की बदौलत यह मैच मात्र ८ ओवर्स में ३ विकेट खोकर आसानी से यह मैच ७ विकेट से जीत लिया।
मैच के बेस्ट फील्डर टाइगर क्लब के अंकुर,बेस्ट बलेबाज़ मेरठ के रोहित,बेस्ट बॉलर अभिषेक और मैच में शानदार ४ ओवर्स में १६ रन देकर २ विकेट लेने वाले मेरठ के विक्रम जी को आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ और स्पोर्ट्स एक्स मेरठ के निदेशक शोभित त्यागी ने मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया। मैच के अम्पायर नीलांश और फहीम रहे तथा स्कोरिंग शाहीन ने की।
