Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हमेशा पिछडा वर्ग भाजपा के साथ रहाः केशव प्रसाद मौर्य ने किया वर्चुअली सम्बोधित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वचुवली बोलते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ओबीसी मोर्चा ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। देश और प्रदेश की सत्ता मे भाजपा को सत्ता मे लाने के लिए ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अपने वर्चुवल सम्मेलन मे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव मे भी ओबीसी मोर्चा भाजपा का और अधिक मजबूत बनाने मे अपना सहयोग देगा। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 2014 से लेकर आजतक हुए चुनाव मे ओबीसी मोर्चा ने भाजपा को मजबूती देने मे अपना पूर्ण सहयोग दिया हैं।

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि ओबीसी मोर्चा ने भाजपा के पक्ष मे 2014,2017,2022 मे भाजपा को सत्ता मे लाने मे अपनी भूमिका निभाई है। ओबीसी मोर्चा सदैव से ही भाजपा का पक्षधर रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव मे भी ओबीसी मोर्चा सहित कश्यप समाज भाजपा के पक्ष मे मजदान कर नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप एडवोकेट ने कहा कि स्थानीय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक ओबीसी ने भाजपा को तन मन धन से सपोर्ट किया है। कि आज देश प्रदेश मे भाजपा की सरकार हैं। उन्होने कहा कि 2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे ओबीसी मोर्चा भाजपा के साथ होगा।कार्यक्रम क ा सफल संचालन ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रिय महामंत्री रूपेन्द्र सैनी ने किया।

कार्यक्रम मे एलएलसी वन्दना वर्मा,जिप अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, रूपेन्द्र सैनी, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुन्दर पाल, कश्यप निषाद संगठन के रा.प्रवक्ता विशाल कश्यप, संजय धीमान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, डा.विपिन त्यागी, योगेन्द्र काला, जयकरण गुर्जर, सचिन प्रजापति, विजय वर्मा, भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ, सुनील कश्यप, मनोज कश्यप, जयपाल कश्यप, संजीव कश्यप, इन्द्र कश्यप, नकुल उपाध्याय सहित भारी संख्या मे ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 10 =