Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दस हजार के इनामी जुबैर पुत्र गफ्फार को मुठभेड में दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती देर शाम थाना छपार पुलिस और दस हजार के इनामी बदमाश के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब पुलिस को शातिर बदमाश के क्षेत्र में होने की सूचना मिली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच बदमाश को रुकने का इशारा किया गया लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक मौके से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा बदमाश पर गोली चलाई गई

जिसमें बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे घेरा बन्दी करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश के पास से अवैध असलाह जिंदा व् खोका कारतूस सहित ८००० की नगदी व् एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पकड़ा गया बदमाश भोपा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल था जिस पर Rs-१०,००० का इनाम भी घोषित था।

दरअसल पूरा मामला जनपद के थाना छपार क्षेत्र के सिसौना- बागोवाली मार्ग का बताया जा रहा है जहां दिन छिपते ही स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की एक बाईक सवार बदमाश क्षेत्र में किसी अपराधी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना छपार पुलिस ने बाईक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया मगर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से हमला करते हुए फायरिंग कर दी पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए मौके से भाग रहे बदमाश को ललकारते हुए गोली चला दी

जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश लड़खड़ाते हुए गिर गया जिसे घेराबंटी करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए घायल/गिरफ्तार बदमाश जुबैर पुत्र गफ्फार निवासी मौ० जैन खां कस्वा व थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर होना बताया है वहीं पूछताछ में बताया कि मैने अपने ०२ साथियों सादाब व आबिद के साथ मिलकर दिनांक १३.०२.२०२४ को थानाक्षेत्र भोपा में एक ट्रैक्टर सवार व्यक्ति से नगदी लूटने की घटना कारित की गयी थी

जिसमें मेरे साथी सादाब को थाना भोपा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था तथा मैं व आबिद मौके से फरार हो गये थे । इसके अतिरिक्त हमारे द्वारा थानाक्षेत्र देवबंद, सहारनपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिस कारण से सहारनपुर पुलिस भी हमारे पीछे पड़ी हुई थी तथा बरामद मोटरसाइकिल हमारे द्वारा थानाक्षेत्र चरथावल से चोरी की गयी थी । पकड़े गए आरोपी से बरामदगी का विवरण।

८०००/- रुपये नगद ०१ स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल नं० यूपी १२ यू ९८६६ (थानाक्षेत्र चरथावल, मुजफ्फरनगर से चोरी हुई ), ०१ तमंचा मय ०१ खोका व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर । बदमाश को घायलध्गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर, हैड कांस्टेबिल गौरव कांस्टेबिल अनीस , राहुल कुमार नारायण सिंह थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर शामिल रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − one =