Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एक बैठक का आयोजन अग्रवाल मार्किट स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी,लोहिया वाहिनी, के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

जिसका संचालन आर्दश पुण्डीर महानगर अध्यक्ष ने किया। बैठक के दौरान रजनीश शर्मा की माताजी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओ के साथ साईधाम पर पहुंच कर झुग्गी झोपडी के लोगो को भोजन वितरित किया।

इस दौरान रजनीश शर्मा को मीडिया प्रभार व मयंक शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जिनसे उपेक्षा की गई कि उक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

बैठक मे मुख्य रूप से इलम सिह गुर्जर,जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया,अभिजीत पाराशर, आदर्श पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम गोयल, जाहित प्रमुख, रजत, अरूण, रचित, गौरव,कुणाल, अकुर,पंकज आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 10 =