डूडा अधिकारी ने सर्वेयर और इंचार्जों फील्ड कर्मचारियों की बैठक
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में आज परियोजना अधिकारी डूडा संदीप कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वेयर और इंचार्जों फील्ड कर्मचारियों की बैठक ली
बैठक में कर्मचारियों से पूरा फीडबैक लिया गया। उन्हें दिशा निर्देश दिए गए परियोजना अधिकारी संदीप कुमार ने कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अगर फील्ड में किसी तरह की भी कोई शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कहीं भी किसी भी तरह की लाभार्थी से पैसे के लेनदेन अगर पाया जाता है तो उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा
यह योजना निशुल्क योजना है जिसका तीन किस्तों में शासन से ढाई लाख रुपए लाभार्थी के खाते में सीधे जाता है
इसमें किसी भी कर्मचारी को अवैध रिश्वत वगैरा लेते हुए पाया गया तो खिलाफ कार्रवाई होगी।
