नववर्ष पर अलर्ट रही जनपद पुलिस
मुजफ्फरनगर। नववर्ष पर जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर रही। जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव के निर्देश पर नववर्ष की पूर्व संध्या से ही पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
नववर्ष पर शराब पीकर हंगामा करने व हुडदंग मचाने वालो के प्रति पूरी तरह सख्ती के मूड मे है। नगर के विभिन्न चौराहो,बाजारो एवं अनेक स्थानो,होटल व रैस्टोरेन्ट आदि पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया तथा देर रात वाहन लेकर घूमने वालो की जमकर क्लास लगाई।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने नववर्ष के उपलक्ष मे अनेक स्थानो पर भ्रमण कर होटल,चौराहों व अन्य स्थानो पेर ेसघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।
एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं जनपद मे भ्रमण कर होटल,चौराहों आदि पर डियूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया। एसएसपी ने डियूटी पर लगे पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता करतने के निर्देश दिए।
