Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा की मासिक बैठक में जिला पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव पर की चर्चा

मुजफ्फरनगर। सपा की मासिक बैठक मे पूरा फोकस जिला पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव पर ही रहा। बैठक के दौरान सभी वक्ताओ ने संगठन की मजबूती तथा भावी प्रत्याशियो की जीत दर्ज कराने की अपील करते हुए चुनावी तैयारी मे जुटने का आहवान किया।

महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति निहीत है। अतः सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी व संगठन हित मे कार्य करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जैसा की आप सब को विदित है कि जल्द ही जिला पंचायत व ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। अतः हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि इन चुनावो मे अधिक से अधिक प्रत्याशी जीत दर्ज करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा 

सभी प्रकोष्ठों का पुर्नगठन होगा। जिलाध्यक्ष प्रमोद ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है। किसान आन्दोलन को करीब एक महीना हो चुका है

परन्तु अभी तक इस दिशा मे कोई बडी घोषणा नही हो सही है। हम सभी को किसान आन्दोलन मे अधिक से अधिक मदद करनी है। बैठक के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारियो ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ को नववर्ष की शुभकामनाए दी।

पूर्व विधायक अनिल कुमार व वरिष्ठ नेता राजीव बालियान एड. ने बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को बुके भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाए दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व विधायक अनिल कुमार,राजीव बालियान एड., पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, राहुल वर्मा,निधिशराज गर्ग, गौरव जैन,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,शौकत अंसारी, मौ.सलीम आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =