उत्तर प्रदेश

मेरठ के मवाना रोड पर हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर/मेरठ। मेरठ के मवाना रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना विभत्स था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

उनके दो साथी घायल अवस्था में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक तीनों युवकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया है।

भीषण ठंड और कोहरे के कारण जहां दृश्यता शून्य हो गई है वहीं सड़क हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शहर के गंगानगर में मवाना रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो कार गड्ढे से बचने के चक्कर में पलट गई। कार सवार लोगों में हादसे से चीख-पुकार मच गई। चालक समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं दो घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों मृतक युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है।

वहीं हादसे से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटा दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

मृतकों में सिकंदर पुत्र वसीम, आदिल पुत्र अशफाक व सलमान पुत्र मुन्ना शामिल हैं। सिकंदर और आदिल खतौली मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, जबकि सलमान इंचौली का निवासी है।

उनके दो साथी शाह आलम पुत्र जावेद व हुसैन पुत्र फारूख निवासीगण इंचौली मवाना रोड स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसे में मरने वालों में सिकंदर व आदिल खतौली के मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी है। दोनों दोस्त थे। सिकंदर दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों युवकों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 10 =