उत्तर प्रदेश

शामली की महिला दरोगा ने फांसी पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट में खोला चौंकाने वाला राज

बुलंदशहर। जिले में एक महिला दारोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला दारोगा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। हालांकि आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनूपशहर कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा ने शुक्रवार रात पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

मूल रूप से शामली जनपद के रहने वाली महिला दारोगा अनूपशहर कोतवाली में करीब ढाई वर्ष से तैनात थीं।कोतवाली क्षेत्र में वह किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं।  अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह किराए पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि वह मकान मालिक के घर पर ही खाना खाती थीं।

शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे पर ही मौजूद थीं। शाम करीब 7ः30 बजे मकान मालिक ने उन्हें खाना खाने के लिए आवाज दी, उस दौरान उन्होंने थोड़ी देर में नीचे आकर खाना खाने की बात कही थी।

लेकिन वह नीचे नहीं आईं और उनके फोन की घंटी कमरे में लगातार बजती रही। जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। 

इसके बाद मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर झांक कर देखा तो महिला उप निरीक्षक का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस व अन्य अफसरों को दी।

एसडीएम पदम सिंह और अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर उनके कमरे का गेट तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की गई।पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि ’मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं यही मेरी करनी का फल है’ आत्महत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिला उप निरीक्षक आरजू पवार द्वारा अपने कमरे फंदे से लटक कर आत्महत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मौके से मिला सुसाइड नोट जिसमें  लिखा है कि यही उनकी करनी का फल है, मैं अपनी करनी के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हूं। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + sixteen =