Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लुहसाना रोड पर दिनदहाड़े लाखों की लूट से मचा हड़कंप

मुज़फ़्फ़रनगर। लुहसाना रोड पर दिनदहाड़े लाखों की लूट से हड़कंप गया। चार बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधन बैंक के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया

बंधन बैंक कर्मचारी अक्षय मौर्या से ९० हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बंधन बैंक कर्मचारी अक्षय मौर्या बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में पेमेंट इक्ट्ठा करने जा रहा था।

तभी थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रॉड सफीपुर पट्टी के पास बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारी को चमंचे का रौब दिखाते हुए ९० हजार की नकदी लूट ली।

जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी पर फायर झौक दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में काम्बिंग व छानबीन कर रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =