Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कचहरी में नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लोेकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण 19 अप्रैल 2024 को होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। कचहरी परिसर मे नामांकन के ममददेनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते कचहरी परिसर मे कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए है।

कचहरी गेट से लेकर नामंाकन स्थल डीएम कोर्ट तक बैरीकेटिंग की गई है तथा कचहरी गेट एवं कचहरी परिसर मे पुलिस फोर्स तैनात है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते यूपी मे 8 निर्वाचन क्षेत्रो के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। जिनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत जनपद शामिल हैं। पहले चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च एवं 30 मार्च को नाम वापसी होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी तैयारियां पूर्ण कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गई तैयारी को इस कडी से जोडा गया है। ताकि कडे सुरक्षा प्रबन्धो के बीच एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओ के तहत लोकसभा चुनाव 2024 शंातिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण माहौल के बीच निर्विध्न सम्पन्न हो सके। नामांकन प्रक्रिया के आज प्रथम दिन नामांकन पत्र खरीदने वालो मे एनडीए प्रत्याशी डा. संजीव बालियान, बसपा प्रत्याशी दारा सिंह, मान्वेन्द्र वर्मा पुत्र हरपाल सिंह निवासी गंाधी कालोनी निर्दलीय पार्टी, सतीश पुत्र केशोराम निवासी सिकन्दरपुरी थाना मीरापुर ने भारतीय बहुजन समता पार्टी, समय सिंह पुत्र जगदेश सिंह निवासी लाल बाग, गंाधी कालोनी पार्टी, लियाकत पुत्र अलाउददीन निवासी मोड खुर्द बहसुमा, मेरठ, मजलूम समाज, सुभाष चन्द कश्यप पुत्र जगदीश निवासी वाजिदपुर थाना बडौत ने निर्दलीय, ओमपाल कश्यप पुत्र श्री चन्द निवासी गोविन्दपुरी दिल्ली, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी, सैययद नुसरत अब्बास पुत्र किशवर अब्बास निवासी गांव कवाल ने फिरदौस डेमोक्रेटिव पार्टी, संजीव कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी जैन नगर, खतौली सहित कुल 19 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।

उल्लेखनीय है कि वेस्ट यूपी के आठ जनपदों के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर सीटों में विभाजित सभी छह विधानसभा सीटों पर पहले चरण के लिए १९ अपै्रल को चुनाव कराया जा ना है। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई और नामांकन प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय के कक्ष संख्या एक में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा आयोग के निर्देशन में पहले चरण के निर्वाचन की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई, इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है।

नामांकन का अंतिम दिन २७ मार्च तय है। नामांकन पत्रों की जांच २८ मार्च को की जायेगी और नाम वापसी ३० मार्च को होगी। इसके बाद १९ अपै्रल को मतदान होगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, चरथावल, खतौली और सरधना विधानसभा सीट शामिल हैं। सरधना मेरठ जिले की सीट है। जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है।

 

चुनाव नामांकनः नामांकन कक्ष पहुंचकर डीएम ने व्यवस्था को देखाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में लोकसभा चुनाव २०२४ के नामांकन के पहले दिन कल्केट्रेट में अपने नामांकन स्थल कोर्ट में डयूटी पर मोजूद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी मोजूद रहे उनके साथ में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह सिटी मैजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मोजूद रहे।

सुबह १० बजे से डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी कोर्ट में आ गए थे और लगातार मौजूद रहे। नामांकन कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स के साथ साथ डॉग स्क्वायड भी सुरक्षा को लेकर मोजूद रहा इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कचहरी में बनाए गए नामांकन स्थलों का निरीक्षण भी किया 

आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे एवं चेकिंग अभियान भी चलाया गया पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि आज पूरे भारत में लोकसभा आम चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 2 =