उत्तर प्रदेश

Auraiya: नाबालिग से शादी रचाने व शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी भरथना बिधूना रोड से गिरफ्तार

Auraiya कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को घर से ले जाकर शादी करने व उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कुदरकोट थाना में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार को आरोपी को धर दबोचा।

तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को दिलीप यादव पुत्र नेम सिंह निवासी अलियापुरा थाना बकेबर जनपद इटावा, घर से ले गया और शादी रचा ली। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। अब वह पुत्री को दोबारा साथ ले जाना चाहता और धमकी दे रहा है।

Auraiya पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ नाबालिग से शादी रचाने व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी दिलीप को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे भरथना बिधूना रोड से बुधवार तड़के दबोच लिया। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 2 =