Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक किनारे खडा डीसीएम नाले मे गिरा

मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण सडक किनारे खडा डीसीएम नाले मे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे जान माल का नुकसान नही हुआ।

मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से डीसीएक को नाले से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन के कच्ची सडक स्थित कब्रिस्तान के सामने सडक के किनारे खडा एक डीसीएम पार्क करते हुए अचानक नाले मे गिर गया।

इस हादसे पर आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे क्रेन की मदद से नाले मे गिरे डीसीएम को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 11 =