Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रशासन सो रहा है: प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपा नेताओ ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपा नेताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। सपाईयो ने नई मन्डी मे रिटायर्ड इंजि. के घर हुई लूट की घटना के सम्बन्ध मे एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सौपा।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी व महामंत्री शलभ गुप्ता एड. के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए ज्ञापन मे नई मन्डी के पटेलनगर निवासी सेवानिवृत्त इंजि.विनय अग्रवाल के घर हुई लूट की घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी व महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड. द्वारा कहा गया कि नई मन्डी मे हुई लूट की घटना निन्दनीय है। कुछ दिन पूर्व चरथावल व बुढाना मे बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट हुई हे। हालांकि पुलिस ने इन घटनाओ का खुलासा कर दिया। एकाएक बढे अपराधो से जनता मे भय बना हुआ है।

आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार लॉ एण्ड आर्डर मे पूरी तरह फेल हो चुकी है। समाजवादी पार्टी नैतिकता के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग करती है।

और जिला प्रशासन से नई मन्डी की लूट खोलने की मांग करती है। ज्ञापन सौपने वालो मे जनार्दन विश्वकर्मा,शौकत अंसारी, विजय बाटा, पवन पाल,टीटू रमनपाल आदि ने कहा कि प्रदेश मे ना आज सर्राफ,बैंक कर्मचारी,व्यापारी सुरक्षित नही है और आम जनता भयभीत है, अपराध बढ रहे हैं।

प्रशासन सो रहा है। प्रतिनिधि मण्डल मे मुख्य रूप से अलीम सिददकी,शलभ गुप्ता,अमित कुमार गुप्ता एड.,टीटू रमनपाल, विजय बाटा, पवन पाल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =