Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आई०एम०ए० ब्रांच पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रंगो की वर्षा, गुलाल की फुहार , सूरज की किरणे, अपनों का प्यार , मुबारक हो आपको , होली का त्योहारज्ज् 7 होली भारत का  का एक प्रमुख और प्रसिद्ध हँसी खघ्ुशी का  त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं।
दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके  शाम को लोग नये कपड़े पहनकर एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है।
फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। गुझिया होली का प्रमुख पकवान है जो कि मावा (खोया) और मैदा से बनती है और मेवाओं से युक्त होती है इस दिन कांजी के बड़े खाने व खिलाने का भी रिवाज है।
इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आई०एम०ए० ब्रांच मुजफ्फरनगर ने हाईवे स्थित नमस्ते द्वार पर अपना पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित किया। आने वाले सभी आगंतुकों को चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। सभी एक दूसरे से गले मिले , होली की बधाइयाँ दी। इस होली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन था जिसमे कि दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध हास्य कवि अरुण जैमिनी  और चिराग जैन ने अपनी चटपटी रचनाओं से सभी को खूब गुदगुदाया , खूब हँसाया ।इस आयोजन में काफी संख्या में चिकित्सक सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे
जिसमें मुख्य रूप से आई०एम०अध्यक्ष हेमन्त शर्मा , सचिव यश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ ईश्वर चंद्रा, मीडिया प्रभारी डॉ सुनील सिंघल, डॉ अशोक कुमार, डॉ एस सी गुप्ता , डॉ रमेश माहेश्वरी ,डॉ प्रदीप कुमार, डॉ डी एस मलिक, डॉ डी पी सिंह, डॉ अशोक सिंघल, डॉ राकेश खुराना, डॉ सुभाष बाल्यान, डॉ बी के जैन, डॉ यू सी गौड़, डॉ रवींद्र जैन, डॉ आर बी सिंह ,डॉ अशोक शर्मा, डॉ संजीव जैन, डॉ दीपक गोयल , डॉ मनीष अग्रवाल ,डॉ मनोज काबरा, डॉ अविनाश रमानी, डॉ सुनील चौधरी, डॉ पंकज सिंह, डॉ अभिषेक यादव , डॉ अभिषेक गौड़, डॉ अनिल राठी,डॉ अजय सिंघल, डॉ नीरज काबरा, डॉ सुजीत सिंह ,डॉ अनिल कुमार, डॉ गौरव निर्वाल, डॉ आशीष बाल्यान, डॉ प्रदीप गर्ग, डॉ पी के चाँद, डॉ विकास गर्ग ,डॉ विवेक अरोरा,, डॉ रोहित गोयल , डॉ मनु गर्ग, डॉ ललिता माहेश्वरी, डॉ विनीता सिंघल, डॉ निशा मलिक डॉ नीना रमानी ,डॉ दीप शिखा जैन, डॉ रश्मि गोयल, डॉ रेणु अग्रवाल , डॉ अनीता अग्रवाल डॉ अनीता शर्मा , डॉ ईना जैन,  आदि उपस्थित थे ।अतुल कुमार  का विशेष सहयोग रहा ।इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर परिवार सभी जनपदवासीओ को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। कृपया अपना खघ््याल रखें ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − six =