टिकैत चौक पर बस की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त, हंगामा
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर के जानसठ रोड पर स्थित टिकैत चौक पर उस समय अफरातफरी फैल गई जब एक बस की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई
यहां घंटों कार चालक और बस चालक में बहस बाजी होती रही तो वही मौके पर भारी भीड़ जुट गई, किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को दे दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने भेज दिया।
पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ बस स्टैंड के पास टिकट चौ का है जहां दिन छिपते ही बस और कार की भिड़ंत में घंटों दोनों के चालकों में बहस होती रही
बताया जा रहा है कि एमआईटी मेरठ कॉलेज की एक बस विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रही थी कि अचानक बस की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई ।
जिसके चलते कार चालक ने मौके से भाग रही बस को रोक लिया और दोनों पक्षों में गरमा गरम बहस होने लगी मौके पर बहस को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई
किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी।
उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला ना सुलटता देख दोनों पक्षों को ही थाने भेज दिया जहां खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में कोई भी समझौता नहीं हो सका।।

