Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सांड की टक्कर से सिपाही घायल, जिला चिकित्सालय भिजवाया

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन मे टै्रनिंग के लिए जा रहा सिपाही सांड की टक्कर से घायल हो गया। जिसे उसके साथी पुलिसकर्मियो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की कूकडा नवीन मन्डी स्थल पुलिस चौकी की पीआरवी 4150 पर तैनात सिपाही सुरेशपाल सिह बाईक द्वारा कूकडा मन्डी से पुलिस लाईन मे चल रही टै्रनिंग मे हिस्सा लेने के लिए जा रहा था कि बाईक सवार सुरेशपाल सिह जैसे ही विश्वकर्मा चौक के समीप पहुंचा कि इसी बीच विश्वकर्मा चौक पर आपस मे लड रहे दो सांडो की चपेट मे आने से सुरेशपाल घायल हो गया।

विश्वकर्मा चौक पर तैनात पुलिसकर्मियो ने घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा अधिकारियो को इस हादसे की जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला रहमतनगर निवासी साजिद पुत्र आफताब अपनी स्कूटी द्वारा रामपुर तिराहे के समीप किसी काम से जा रहा था कि रामपुर तिराहे से लौटते वक्त स्कूटी सवार साजिद गुरूराम राय पब्लिक स्कूल के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया।

उधर से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 2 =