कोविड-19 वैक्सीन: आज या कल से शुरू हो जाएगा वैक्सीन परिवहन का काम- स्वास्थ्य मंत्री
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए केंद्र सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वहीं सरकारी सूत्रों का कहना है कि आज या कल से कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन शुरू हो जाएगा।
वैक्सीन के परिवहन के लिए सरकार ने यात्री विमानों को भी अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राय रन (पूर्वाभ्यास) किया जाएगा।
कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन आज या कल से शुरू हो जाएगा। सरकार ने यात्री विमानों को टीकों के परिवहन की अनुमति दे दी है। पुणे केंद्रीय केंद्र होगा जहां से टीकों का वितरण किया जाएगा।
For northern India, Delhi & Karnal will be made mini hubs. For the eastern region, Kolkata will be the hub, it will also be a nodal point for the northeast. Chennai & Hyderabad to be designated points for southern India: Govt sources https://t.co/oNlPMTI5RC
— ANI (@ANI) January 7, 2021
देशभर में 41 गंतव्यों को टीके के वितरण के लिए अंतिम रूप दिया गया है। उत्तर भारत के लिए दिल्ली और करनाल को मिनी हब बनाया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के लिए कोलकाता हब होगा
यह पूर्वोत्तर के लिए एक नोडल बिंदु भी होगा। दक्षिणी भारत के लिए चेन्नई और हैदराबाद को नामित किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।
कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
अभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र,केरल,छत्तीसगढ़ में #कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि आई है। इससे हमें चेतावनी मिलती है कि हम भले ही वैक्सीन के कामों में जुट जाए लेकिन टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक हमने जो काम मुस्तैदी से किया है उसमें कमी नहीं आनी चाहिए: @drharshvardhan pic.twitter.com/0cxoARBqEV
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 7, 2021
हर्षवर्धन ने कहा, ‘महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ में हाल ही में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। यह हमें चेतावनी देता है कि हमें सावधानियों को नहीं भूलना चाहिए और कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखना चाहिए।’
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सिन’ देश में उपलब्ध होने के कगार पर हैं। हमारी कोशिश है कि आखिरी व्यक्ति तक टीके की डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।’
इसमें कोविड वैक्सीन के ड्राई रन पर प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने फीडबैक के आधार पर सुधार किए हैं। शुक्रवार से 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राय रन किया जाएगा।

