Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशसन अलर्टः किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। जनपद में २८ मार्च को माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा थानाक्षेत्र नई मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल लाल जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, अग्निशमन व एंबुलेंस वाहनों हेतु चिन्हित स्थानों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को सभी तैयारियां समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव, प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seven =