Muzaffarnagar News: प्रधान संगठन ने धरना दिया, थाने में अभद्रता व मारपीट करने का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । सहायक शासकीय अधिवक्ता व प्रधान पुत्र सहदेव उर्फ मोनू के साथ थाने में अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मोरना ब्लॉक प्रधान संगठन ने ब्लॉक परिसर में स्थित सीओ कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। सीओ को निलंबित करने की मांग की। धरने पर घोषणा कर कहा गया कि पुलिस का सहयोग नहीं किया जाएगा।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र छोटा ने बताया कि होली वाले दिन दो पक्षों में गांव वजीराबाद में विवाद हुआ था। अधिवक्ता सहदेव और अन्य लोग हिरासत में लिए लोगों को छुड़ाने व समझौता कराने की बात कहने के लिए गए थे।
वहां सीओ देवव्रत वाजपेयी के साथ कहासुनी हुई। बुधवार को इस मामले में सीओ के निलंबन की मांग कर धरना शुरू किया गया है। प्रधान अमित राठी, संजय चौहान, आदेश चौधरी, पूर्व प्रधान अनुज पहलवान, दिनेश राठी, राजेश चेयरमैन, रालोद नेता संजय राठी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र, सर्वेंद्र राठी प्रधान, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धीरज प्रधान, तरूण धीमान प्रधान, राजपाल सैनी प्रधान, राज कुमार प्रधान, शहजाद मुखिया प्रधान, प्रवेश आलम प्रधान आदि सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे। धरने पर घोषणा की गई कि जब तक सीओ का निलंबन नहीं होगा। तब तक पुलिस का सहयोग नहीं करेंगे।

