5 जूतों की सजा: मुजफ्फरनगर में झगड़े पर पंचायत का तुगलकी फरमान, दबंगों ने दी पीड़ित को धमकी
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बच्चों के विवाद में पंचायत ने एक ऐसा फरमान सुनाया है जो वास्तव में तुगलकी कहने के लायक है।
जी हां बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के चन्धेड़ी गांव में 7 जनवरी की शाम को दो पक्षों के बच्चों के बीच साईकिल निकालने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद विवाद दोनों पक्षों के बड़ों के बीच पहुंचा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
जिसमें पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में दबंगों के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस ने मामले पर कोई कार्यवाई नहीं की। बहरहाल गांव का यह झगड़ा दो कश्यप समाज के परिवार अंकित पुत्र राजवीर सिंह और रोहित पुत्र सोनवीर सिंह के बीच हुआ था
जिसमें अब झगड़े का जिम्मा गांव के पंचों ने अपने सिर लिया और गांव में 1 दिन पूर्व एक पंचायत बैठाई गई, जहाँ पंचायत में पीड़ित को लोगों को भीड़ के बीच बुलाकर एक तुगलकी फरमान सुनाया गया।
पीड़ित रणवीर सिंह कश्यप का आरोप है पंचायत में उसको 5 जूतों की सजा और कुछ दंड की सजा दी गई है। लेकिन पीड़ित पंचायत में दंड पर सहमत हो गया लेकिन अपने सम्मान के लिए 5 जूते खाने के लिए मना कर दिया
जिसके बाद अब दबंग पीड़ित को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फर्जी फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित राजवीर सिंह का कहना है अगर पंचायत अपना यह फरमान वापस नहीं लेगी तो वह गांव छोड़कर गांव से पलायन कर लेगा।
इस पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है ये मामला हमारे संज्ञान में नहीं है अगर कोई इस तरह के मामले की शिकायत देता है तो उसकी जांच करवा कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

