बर्फीली हवाओं ने किया जीना दुश्वार, धूप के दर्शन नहीं
मुजफ्फरनगर। बादलों की आवाजाही दिन में ठंड का अहसास करा रही है। सुबह से घने बादल छाए हुए थे। बादलों की आवाजाही पूरे दिन जारी रही। धूप के दर्शन नहीं हुए।
लोग पूरे दिन गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर ठंड से बचाव करते रहे। ठंड के मौसम में अघोषित विद्युत कटौती भी लोगों के लिए आफत बनी रही है।
हालांकि रविवार होने के कारण छुट्टी में लोगों ने घरों में ही पकौडे, टिक्की आदि खाकर रिजाई व कम्बलों में आनंद लिया। घर, दुकान, प्रतिष्ठान आदि में हीटर, गीजर, वार्मर आदि बढ़ते प्रयोग से बिजली की खपत अधिक बढ़ रही है।
बिजली के बढ़ते लोड से स्थानीय फाल्ट भी अधिक हो रहे हैं, जिससे विद्युत कटौती भी होनी शुरू हो गयी है। पहाड़ो पर हो ही बर्फबारी और चल रही शीतलहर से एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है।
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कई दिनों से जहां धूप से कुछ राहत थी वहीं रविवार को फिर ठंड बढ गयी।
पहाड़ो पर हो रही बर्फबाफी के कारण एक बार फिर सर्द हवा चलने लगी है, जिसका असर दिखाई देने लगा है।
