मुज़फ्फरनगर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ , दो शातिर वाहन चोर बदमाश गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में चरथावल थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस खुसरोपुर रोड पर वाहन चैकिंग कर रही थी
चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवको को रुकने का इसरा किया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की
पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चरथावल @muzafarnagarpol द्वारा चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुए दौराने पुलिस कार्यवाही के खुसरोपुर रोड रजवाहे की पुलिया से 02 वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया। pic.twitter.com/Dd5CSf32Vd
— News & Features Network (@mzn_news) January 13, 2021
मौके से भाग रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशों के कब्जे से चोरी की 6 बाइक ,दो तमंचे , कारतूस और दो मोबाइल बरामद किये है।
पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शातिर चोर चोरी की इन मोटर साइकिलों को दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों व आस पास के जनपदों से चोरी करके कटवा दिया करते थे
उससे मिले रुपयों को आपस में बाँट लिया करते थे I थाना चरथावल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोगों का अनावरण करते हुए दौराने पुलिस कार्यवाही के खुसरोपुर रोड रजवाहे की पुलिया से 02 वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए शातिर वाहन चोरो के नाम मौहम्मद हसीन पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी महमूद हक रोड बनी सराय थाना कोतवाली जनपद मेरठ व शादाब पुत्र राशिद निवासी ग्राम कुलन्जर थाना सरधना जनपद मेरठ हाल निवासी शहीदों वाली मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर बताया जा रहा है।
पकड़े गए वाहन चोरो के पास से चरथावल पुलिस ने चोरी की 6 बाइक , दो तमंचे , कारतूस और दो मोबाइल बरामद किये है। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

