Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम को एसएसपी ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar ) अन्तर्जनपदीय सेपक टकरा प्रतियोगिता- २०२४ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर ने किया सम्मानित।

१५ मार्च से दिनांक १७ मार्च तक रिजर्व पुलिस लाईन मेरठ में आयोजित २७वी अन्तर्जनपदीय वॉलीवाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, योगा, टेबिल टेनिस एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता- २०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला टीम द्वारा सेपक टकरा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

जिसमें आज दिनांक १०.०४.२०२४ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम महिला आरक्षी ९८८ कुसुम, महिला आरक्षी १२३० नीलू व महिला आरक्षी ४८१ शालू को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली सेपक टकरा टीम के प्रत्येक सदस्य को १,०००/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। सम्मानित टीम महिला आरक्षी कुसुम रिजर्व पुलिस लाईन, महिला आरक्षी ४८१ शालू रिजर्व पुलिस लाईन है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21125 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 17 =