रालोद किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं है इसमे सभी वर्गो का हित सुरक्षित- Jayant Singh (जयंत चौधरी)
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar ) रालोद सुप्रीमो Jayant Singh (जयंत चौधरी) ने पचैण्डा रोड स्थत प्लेटिनम बैंकेट हाल में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रालोद किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं है इसमे सभी वर्गो का हित सुरक्षित है। उन्होने कहा कि केंद्र की सरकार ने दलित समाज के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनका लाभ सीधे पहुंचाया है।
रालोद ने हमेशा किसान मजदूर की लड़ाई लड़ी है उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने समाज को एक नई दिशा दी और केंद्र सरकार ने भी जिस स्कूल पर बाबा साहब पढे थे और जिस मकान में वो रहे थे उसको स्मारक बनवा दिया। यह दलित समाज के लिए बड़े सम्मान की बात है और इसी का परिणाम है कि आज प्रत्येक बिरादरी में रालोद की पैठ बन गयी है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर लोसकभा सीट से डा. संजीव बालियान और बिजनौर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के भारी मतो जिताकर लोकसभा भेजना है। ये दोनों लोकसभा में जायेंगे तो क्षेत्र में विकास की रफ्तार और बढेगी। पचैण्डा रोड स्थित एक बैंकेट हाल में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने उक्त बात कही। जयन्त चौधरी ने कहा कि रालोद भाजपा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड रहा है।
प्रत्येक जातियो का वोट गठबंधन प्रत्याशी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देकर हमारे समाज का जो सम्मान बढ़ाया है उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव लड रहे विपक्षी प्रत्याशी बेवजह उल्टा सीधा प्रचार कर रहे है आपको उनके बहकावे में नहीं आना है और गठबंधन के प्रत्याशियों के ही विजयी बनाना है। लोकसभा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दस वर्षो में उन्होंने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराये है
दलित समाज के लोगों की भारी उपस्थिति से उत्साहित डा. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र की सरकार ने शौचालय, मकान, राशन, आयुष्मान कार्ड का सीधा लाभ दलितों को पहुंचाया है इसलिए दलित समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूती देने के लिए मुजफ्फरनगर में कमल के फूल को खिलाये और बिजनौर में चंदन चौहान को नल के निशान पर मोहर लगाकर कामयाब बनाये।
बिजनौर से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि मैं मीरांपुर विधानसभा से आपके आर्शीवाद से ही विधायक बना हूं अब मुझे लोकसभा प्रत्याशी बनाकर आपके बीच भेजा गया है आप अपने भाई को भारी बहुमत से जिताये ताकि मैं ओर अधिक विकास कार्य कराने में सक्षम हो सकूं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दलित समाज पूरी तरह एनडीए के साथ है।
उन्होंने कहा कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से और मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में आये दलित समाज के लोगों का आने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि यदि आप मुझे और अधिक मजबूती देना चाहते है तो मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाये। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी सभी से संजीव बालियान और चंदन चौहान को विजयी बनाने की अपील की।
सम्मान समारोह में मंत्री अनिल कुमार के प्रयास से भारी संख्या में बसपा एवं सपा छोडकर सैकडों कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, चौ. यशवीर सिंह, डा. पुरूषोत्तम आदि ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह की अध्यक्षता रालोद अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश काकडा ने की। कार्यक्रम का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

