Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्राफ की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने चोरी की

मुजफ्फरगर। एटूजेड रोड़ स्थित लक्ष्मण विहार में सर्राफ की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने चोरी कर ली। सुबह जब सर्राफ अपनी दुकान पर गया तो वहां का नजारा देखकर उसके होश फाख्ता हो गये।

पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। संदीप वर्मा पुत्र अनिल वर्मा निवासी एटूजैड कालोनी की दुकान एटूजेड रोड लक्ष्मण विहार पर है

उक्त सर्राफ गत दिवस रात्रि लगभग साढे आठ बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। बृहस्पतिवार को सवेरे जब सर्राफ दुकान पर आया तो सड़क फटा देख उसके होश फाख्ता हो गये।

दुकान से हुई चोरी से उसके हाथ पांव फूल गये। उसने नई मंडी थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 1 =