News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पीएम के नेतृत्व में हुआ चहुमुखी विकासः उपमुख्यमंत्रीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ है। देश मे शिक्षा, चिकित्सा, विकास कार्य तथा सुरक्षा भावना आदि हर दिशा मे जनता के बीच आत्म सम्मान की भावना बलवती हुई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी हैं।
जनपद प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे विकास के साथ-साथ उद्योगों को भी बढावा मिला है। उन्होने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश मे विकास हुआ है। प्रदेश के सभी 75 जिलो मे सडकों का जाल बिछाया गया है। यूपी में 6 एक्सप्रेस वे तैयार किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसीत राष्ट्र की श्रेणी मे खडा हो रहा है। उद्योगपति अब यूपी मे भी उद्योगों की स्थापना कर रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दंगो को लाने वालो को भुलाकर विकास की बात करनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, लोकसभा चुनाव प्रभारी नीरज शर्मा, भाजपा नेता संजय गर्ग, भाजपा नेता विशाल गर्ग, श्रीमोहन तायल, लोकसभा चुनाव संयोजक देवव्रत त्यागी, शरद शर्मा, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल,भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

 

भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली
मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी अस्पताल में पहुंचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भाजपा नेता निधीश राज गर्ग ने अपने क्लीनिक पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है गोली की आवाज सुन आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया आनंन फानन में मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने निधिश राज को घायल अवस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। उधर मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजाप्त सहित भारी पुलिस फोर्स मोके पर मौजूद है तो वहीं मामले की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भाजपा नेता गौरव स्वरूप सहित कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता निधीश राज गर्ग पूर्व चिकित्सा अधिकारी एमएल गर्ग के इकलौते पुत्र है और भाजपा में काफी समय से सक्रिय पदाधिकारी के रूप में भी कार्यरत है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि देखिए बीजेपी नेता निधीश राज गर्ग अपने क्लीनिक थाना सिविल लाइन क्षेत्र पर सुबह सवेरे बैठे थे और अपनी वेपन से ही उन्होंने अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया है । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां अभी उनकी हालत स्थिर है मामले की तहकीकात के लिए एफ एस एल टीम सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है जांच पड़ताल जारी है।

 

चुनाव के मद्देनजर चले चैकिंग अभियान में अवैध शराब की जब्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पंजाब राज्य से तस्करी कर लायी जा रही लगभग ७० हजार रुपये की अवैध शराब जब्त, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से १३५ बोतल अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए पिक-अप मैक्स बरामद की। लोकसभा चुनाव -२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य जनपद में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री/निर्माण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में दौराने चैकिंग ०१ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त को उमरपुर चौकी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब ७० हजार रूपये कीमत की १३५ बोतल अवैध शराब अंग्रेजी मार्का व घटना में प्रयुक्त ०१ मैक्स पिक-अप गाडी को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर खास से थाना बुढाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना बुढाना पुलिस द्वारा इस सूचना पर सघन चैकिंग अभियान चलाया तथा दौराने चैकिंग चौकी उमरपुर के सामनें से ०१ अभियुक्त को अबैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त मैक्स पिक-अप बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र नरेश उर्फ रमेश निवासी ग्राम सूरजपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में शराब की मांग बढ़ जाती है जिसके लिए मै चण्डीगढ पंजाब से कम दामों पर शराब खरीदकर यहां मुजफ्फरनगर में अच्छे दामो पर बेचकर लाभ अर्जित करता हूं। आज मै शराब बेचने के लिए जा रहा था कि आपने पकड लिया। जिसके कब्जे से १३५ बोतल अंग्रेजी शराब मार्का फोर सैल इन चण्डीगढ, शराब परिवहन में प्रयोग ०१ गाडी मैक्स पिकअप नं० यूपी २३ एटी ५७०२ बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० संदीप चौधरी, संदीप कुमार, है०का० संजय कुमार, का० मोहित कुमार, अंकित कुमार, तेजेन्द्र धामा थाना बुढाना शामिल रहे।

 

269 वे जन्मदिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोपा रोड स्थित मंगलम पार्टी हाल मे डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजिशियन्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होम्योपैथी का जनक डा.सैमुअल हैनीमैन को 269 वे जन्मदिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम मे जिले के सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सपरिवार जश्न मनाया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक फिजिशियन्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.विनित तायल ने की। कार्यक्रम मे जनपद के समस्त होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद रहे। अध्यक्ष डा.विनित तायल ने दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम की शुरूआत की व मंच संचालन डा.मनीष प्रतात सिंह व सांस्कृतिक सचिव डा.गौरव पाठक ने किया। डा.राकेश राठी को संस्था द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड द्वारा सम्मानित किया। होम्योपैथी के जनक के जन्मदिवस के अवसर पर चिकित्सकों ने गायन व नृत्य प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम मे संरक्षक डा.सुनील जैन व डा.एस.एस.राणा ने होम्योपैथी के विकास व प्रचार-प्रसार के बारे में बताया। कार्यक्रम मे मुख्यतः डा.प्रवेश कुमार, डा.अनिल कुमार, डा.जे.बी.कौशिक, डा.डी.के.वर्मा, डा.अनुज निर्वाल, डा.मोहित मलिक, डा.प्रवीण कुमार व डा.धर्मेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान केदो का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव-२०२४ को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित वल्नेरबल पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर तैयारियो की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश, बल्नेरबल मतदाताओं से वार्ता कर निर्भीक होकर मतदान करने हेतु किया गया प्रेरित। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव-२०२४ को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित वल्नेरबल बूथों (शहीद जयपाल सिंह उच्च प्राथमिक विधालय गोयला, शाहपुर व ग्राम कसेरवा स्थित पोलिंग बूथ) का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्र के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्र एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने तथा मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने तथा दिव्यांगो हेतु रैंप बनाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय द्वारा मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश एवं पेयजल, शौचालयों, स्नानागार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही द्वारा ग्राम पंचायत भवन गोयला, शाहपुर में सभ्रान्त व्यक्त्यिं व ब्लनरेवल मतदाताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने, शांति पूर्ण तरीके से मतदान करने, अपने प्रत्याशी को जिताने के उद्देश्य से किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनने, अफवाहों पर ध्यान न देने, जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर सहित पुलिस- प्रशासनिक अधिकारीध् कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

 

मतदान के प्रति किया जागरूकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लोकसभा चुनाव २०२४ के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर की जेल पर सेल्फी पॉइंट सहित विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से सप्ताह भर तक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आज जेल परिसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के कार्यक्रम का अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सहित जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा एवं राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा शुभारंभ किया गया है। जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरुद्ध बंदियों से मिलने कारागार पर आने वाले मुलाकातियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कारागार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र कुमार, जी.आई.सी. मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी एवं जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। यहां जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने अनूठी पहल करते हुए कारागार पर आने वाले मुलाकातियों के हाथ पर प्रतिदिन लगने वाली मोहर को बदलते हुए एक वोट, एक सोच, वोट फॉर इंडिया, मतदान १९ अप्रैल, पहले मतदान, फिर जलपानज् आदि स्लोगन वाली मोहर तैयार करायी और यहां आने वाले मुलाकातियों को लगवाई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा महत्वाकांक्षी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ज्स्वीपज् के अन्तर्गत तैयार किये गये बैनर व पेंटिंग की प्रदर्शनी के साथ साथ मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कारागार प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए अपर जिलाधिकारीध्अपर जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र कुमार ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है, जिसे सभी को प्रयोग करना चाहिए मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को घर से बाहर निकलना होगा । इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि बिना लोकतंत्र की मजबूती के राष्ट्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है मतदान करना मात्र एक अधिकार ही नहीं बल्कि स्वस्थ लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और कर्तव्य भी है। साथ ही बताया कि मतदान के लिए जागरूक करने के लिए शुरू किया गया यह कार्यक्रम मतदान तक अनवरत चलता रहेगा जी.आई.सी. के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय आदि प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कारागार प्रशासन की इस अद्भुत पहल से कारागार पर आये मुलाकाती एवं बंदीगण भी उत्साहित नजर आये उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेलर राजेश कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ० परितोष मुद्गल शर्मा, उप-जेलर श्री हेमराज सिंह, श्री यषकेन्द्र यादव एवं समस्त कारागार स्टाफ आदि उपस्थित रहे।।।

 

 

कराटे आत्मसुरक्षा के लिए बेहतर विकल्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के सौजन्य से आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी पर बेल्ट वितरण समारोह का विशाल आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में पधारे बतौर मुख्य अतिथि देश के जाने-माने मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश जैन एवं उनके सुपुत्र डॉ अनुभव जैन का अकेडमी डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा ने पट्टिका पहनाकर बुक्के एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया समारोह में पधारे अतिथियों द्वारा सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों को कलर्स एवं ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ अनुभव जैन के सुपुत्र डॉ मुकेश जैन के पोते अव्यान जैन रहे
अव्यान ने शानदार वाँकन काता प्रदर्शन किया तथा ३ वर्षों के कड़े अभ्यास से ब्राउन बेल्ट जीतकर सम्मान प्राप्त किया इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता आसिम, खुशी,भव्या,ने भी एडवांस जेपनीज काता तकनीक का दमदार प्रदर्शन कर २ डाँन की उपाधि प्राप्त की खिलाड़ियों के उत्साह एवं जबरदस्त प्रदर्शन पर मुख्य अतिथि डॉ मुकेश जैनध्अनुभव जैन ने इंडिया बेस्ट कराटे अकेडमी की जमकर प्रशंसा करते हुए कराटे अकेडमी इंडिया डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में उनके जांबाज एवं होनहार शिष्यों द्वारा वर्ल्ड कप जीतना बड़ी उपलब्धि बताया तथा कराटे खेल में जनपद मुजफ्फरनगर का नाम पूरे विश्व में रोशन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ जनपद वासियों के लिए एक बड़ी मार्शल आर्ट्स कराटे अकेडमी खोलने के लिए भी प्रेरित किया ताकि मुजफ्फरनगर के साथ ही दूर दराज एवं गाँव देहात की प्रतिभाओं को कराटे खेल में आगे बढ़ाया जा सके अपने शब्दों में डॉ अनुभव जैन ने भी कराटे खेल को मानसिक, शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के साथ ही समय आने पर अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए अति उत्तम बताया जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के सचिव वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि गत माह कठिन बैल्ट परिक्षा में गांधी वाटिका (गांधी कालोनी) ब्रांच तथा कम्बल वाला बाग (नई मण्डी) ब्रांच के साथ ही आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी के २०० से ज्यादा कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसके परिणाम स्वरूप सफल खिलाड़ियों ही अकेडमी द्वारा बैल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये

 

वर्कशॉप का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ईसेन्यिशल ऑफ ई कामर्स ( ई – कॉमर्स की अनिवार्यता ) पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महिमा मंगल को आमंत्रित किया गया। वर्कशॉप का शुभारम्भ प्राचार्य डा० सचिन गोयल, मुख्य वक्ता महिमा मंगल ( प्रवक्ता, एस०डी०सी०एम०एस०), विभागध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल, डा० मानसी अरोरा, डा० अपर्णा शर्मा विभागाध्यक्षा गृहविज्ञान संकाय, श्रीमति एकता मित्तल मानविकी संकाय आदि ने किया। वर्कशॉप का उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से इंटरनेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमो पर होने वाली गतिविधियों को खरीदने और बेचने का वर्णन करने के लिए होने वाले उपयोग के बारे में वर्णन करना रहा।
मुख्य वक्ता महिमा मंगल ने अपने वक्तव्य में बताया कि ई-कॉमर्स उद्योग ने हमारे खरीदारी और व्यवसाय करने के तरीके में क्रांति ला दी है, जिससे हम वस्तुओं और सेवाओं को ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। अमेजन, अलीबाबा और ईबे जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, उपभोक्ताओं और व्यवसायों के पास अब पहले से कहीं अधिक उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच है। सरल शब्दों में कहें तो यह कंपनियों, ग्राहकों और यहां तक कि सरकारों के बीच इंटरनेट के माध्यम से लेन-देन को बढ़ावा दिया जा रहा है। डा० सचिन गोयल ने विद्यार्थियो को बताया कि वर्कशॉप की भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने खुदरा क्षेत्र को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उत्पादों और सेवाओं की विविध रेंज तक पहुंच प्रदान की जा सके। इन प्लेटफार्मों ने छोटे व्यवसायों और व्यक्तिगत विक्रेताओं को व्यापक लोगो तक पहुंचने और अपने ग्राहक आधार का विस्तार करने में भी मदद की है। इसके अतिरिक्त, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
अंत में विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल ने मुख्य अतिथि शिक्षकों व सभी उपस्थित छात्र – छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं वर्कशॉप को सफल बनाने में डा० नवेद अख्तर, डा० माधुरी अरोरा, डा० मानसी अरोरा, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० अतुल कुमार, डा० जगमोहन सिंह जादोन, प्रशान्त शर्मा, सुरेश चन्द शुक्ला व रोहित आदि उपस्थित शिक्षकों का योगदान रहा।

 

विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में छात्र छात्राओ द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत पोस्टर चित्रकला व अंताक्षरी प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो महामना मालवीय इंटर कॉलेज मु०नगर, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा, दयानन्द गुरुकुल इन्टर कॉलेज बिरालसी, एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर, जनता इंटर कॉलेज लछेडा मुजफ्फरनगर, ् स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा मुजफ्फरनगर ग्सीता शरण इंटर कॉलेज खतौलीग् आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना व जनता कन्या इंटर कॉलेज सरवट रोड मुजफ्फरनगर में छात्रदृछात्राओ द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत पोस्टर ग् चित्रकला व अंताक्षरी प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें उपरोक्त विद्घ्यालयो के सभी विद्घ्यार्थीयो द्वारा बढदृचढकर प्रतिभाग किया गया। विद्घ्यार्थीयो ने पेंटिंगग् पोस्टर व चित्रकला के माध्यम से संचारी रोग के होने के कारण लक्षण व उन से किस प्रकार बचाव किया जा सकता है इनके माध्यम से जानकारी दी। जिसके पश्चात विद्घ्यालय की और से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदशर्न करने वाले छात्रदृछात्राओ को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

व्यापारी सम्मेलन सफल बनाने हेतु की बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई,बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल वं संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता संजय मिश्रा व संचालन राकेश त्यागी द्वारा किया गया,बैठक में पूर्व विधायक अशोक कंसल द्वारा कल शनिवार,साय ७ बजे,भारतीय जनता पार्टी द्वारा आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। व्यापार संगठन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व राकेश त्यागी ने कहा कि राष्ट्र सेवा में व्यापारी की अहम भूमिका है,संजय मिश्रा व बलविंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी की कोई जाति नहीं होती जो व्यापार करता है व्यापारी समाज का कहलाता है व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सम्मिलित होना है,बैठक में संयोजक सुरेंद्र मित्तल, सचिन शर्मा,देव भारद्वाज,दीपक शर्मा,नमन कुछल,अमन कुछल, अमूल सिंघल,सचिन वर्मा,विकास गोयल,ख्याली शर्मा,कपिल गर्ग, सुमित गुप्ता,निकुंज त्यागी,गौरव गर्ग,शुभम गर्ग,सौरभ जैन,पुष्कर गर्ग,गोपाल गर्ग,सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

भगवान के चरणों में ही सच्चा सुख मिलता हैः बृजेश पाठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास श्री बृजेश पाठक जी ने बताया कि व्यक्ति सुख पाने के लिए संसार में इधर से उधर भटकता रहता है पर उसे सुख नहीं मिलता क्योंकि संसार में सुख है भी नहीं भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं यह संसार तो दुखालय है , जिस प्रकार पुस्तकालय में पुस्तक मिलती है , भोजनालय में भोजन मिलता है इसी प्रकार संसार में केवल दुख मिल सकता है संसार में सुख नहीं है सुख की छाया मात्र है ! वर्णन आता है कि – एक बार प्रभु श्री राम मां कौशल्या से चंद्रमा पाने के लिए मचल उठाते हैं तब मां कौशल्या ने एक उपाय निकाला उन्होंने थाल में जल भरकर रख दिया उसमें चंद्रमा का प्रतिबिंब दिखाई देने लगा रामलला प्रसन्न हो गए लेकिन जैसे ही प्रभु श्री राम ने चंद्रमा पकड़ने के लिए जल में हाथ डाला चंद्रमा टुकड़े टुकड़े हो गया श्री राम रोने लगे तुलसीदास जी से पूछा गया रामलला क्यों रो रहे हैं उन्होंने कहा राम जी बता रहे हैं परमात्मा बिम्ब है और संसार उसका प्रतिबिंब है जो भी उसे पकड़ने की चेष्टा करेगा उसके हाथ कुछ नहीं लगेगा उसे रोना ही पड़ेगा इसलिए भगवान को पाने की चेष्टा करें तभी सच्चा सुख प्राप्त हो सकेगा ! आज की कथा के मुख्य यजमान श्री अजय कुमार गर्ग (बैंक वाले )ने व सभा के अध्यक्ष श्री शंकर स्वरूप बंसल ने महाराज जी का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया! इसके अलावा आज महामंडलेश्वर श्री संजीव शंकर जी ने भी महाराज श्री का तुलसी माला पहनकर सम्मान किया सभा के मंत्री दीपक मित्तल द्वारा श्री संजीवशंकर को पटका पहनकर वह शिवचरण गर्ग द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया !आज के धर्म प्रेमी अतिथियों में प्रमुख सतीश गर्ग , श्यामलाल बंसल , त्रिलोकचंद जी ,नवीन गुप्ता डॉक्टर रमेश चंद्र केडिया , संतोष शर्मा श्री सीताराम जी ,प्रेम प्रकाश एडवोकेट, डॉक्टर सांवलिया सुखदेव मित्तल एडवोकेट , ,डॉक्टर देवेंद्र नाथ गुप्ता प्रवीण अरोड़ा एडवोकेट अंजुल भूषण अनुराग अग्रवाल कुलदीप मित्तल , शुभम आदि सैकड़ो धर्म प्रेमी उपस्थित थे।

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी द्वारा एक ज्ञापन जिला अधिकारी को प्रेषित किया।
जिसमें श्री बालाजी जन्मोत्सव २३ अप्रैल को परंपरागत रूप से भव्य यात्रा नगर में निकलवाने और श्री बालाजी मंदिर कमेटी की मनमानी रोकने के लिए रिसीवर नियुक्त करने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें जिलाधिकारी महोत्सव से अनुरोध किया गया की नई मंडी स्थित श्री बालाजी मंदिर कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अभी नवीनीकरण नहीं हुआ है नवीनीकरण को लेकर कमेटी सदस्यों में जबरदस्त मतभेद हैं जिस कारण शोभा यात्रा को निकालने को लेकर दो प्रार्थना पत्र प्रशासन को दिए गए हैं जिसमें यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं दी गई है इससे यात्रा निकालने को लेकर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है
महोदय श्री बालाजी जन्मोत्सव यात्रा से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है और इस परंपरागत भव्य शोभा यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया जाता है अतः आपसे अनुरोध है कि मंदिर कमेटी पदाधिकारी एकमत नहीं होते हैं तो राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन आपसे मांग करता है कि मंदिर के प्रबंधन का अधिकार अपने हाथ मैं लेकर रिसीवर नियुक्त किया जाए तथा प्रशासन की देखरेख में धार्मिक आस्था वाले विशिष्ट व्यक्तियों की कमेटी गठित कर यात्रा का आयोजन नगर में परंपरागत मार्गों पर निर्विघ्न संपन्न कराया जाए यदि जिला प्रशासन अनुमति दे तो नगर में मंदिर में आस्था रखने वाले लोगों के सहयोग से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी इस जिम्मेदारी को ग्रहण कर यात्रा का आयोजन करने के लिए तैयार हैं
महोदय यह भी अनुरोध है कि २३ अप्रैल २०२४ को मंदिर परिषद पर कब्जे को लेकर कमेटी के पदाधिकारी आपस में कोई विवाद भी कर सकते हैं जिससे यहां पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएं जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके
ज्ञापन देने वालों में संजय अरोड़ा, सरिता शद्गर्मा अरोड़ा, संदीप कौशिक, प्रवीण जैन सुनील वर्मा विजय मुंडे श्याम वर्मा प्रमोद वर्मा राजकुमार गर्ग राजेश शर्मा साहिल अरोरा संजीव वर्मा संजीव शर्मा सुंदर सैनी राजेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

ब्राहमण समाज के नेता की पत्नी का हुआ निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ब्राहमण समाज के नेता सुरेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमति शारदा देवी का आज सुबह निधन हो गया। इस दुखद समाचार से शहर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलों के राजनीतिज्ञों एवं गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी पटेलनगर निवासी ब्राहमण समाज के नेता सुरेन्द्र शर्मा की पत्नि श्रीमति शारदा देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद समाचार से शहर मे शोक छा गया। कई राजनीतिज्ञों सहित विभिन्न दलो से जुडे गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। रालोद नेता पं.उमादत्त शर्मा, कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, सत्यव्रत त्यागी, राजबीर सिंह, जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक सवेदना व्यक्त की।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 12 =