Muzaffarnagar News: लोकसभा चुनाव के चलते जिलाधिकारी-एसएसपी ने ली मीटिंग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा देर रात्रि लोकसभा चुनाव-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस लाईन सभागार में अधिकारीगण के साथ किया गोष्ठी का आयोजन
दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश । लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देर रात्रि जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाईन सभागार में पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइंस व मॉडल कॉड आफ कंडक्ट(आदर्श आचार संहिता) के बारे में विस्तार से सभी अधिकारियों को बताते हुए निर्देशित किया गया कि इसे सख्ती से इंप्लीमेंट करवाना सुनिश्चित करें। एफएसटी एव एसएसटी की टीम पूरी तरह क्रियाशिल रहकर क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग करने
सभी मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने सुनिश्चित करने, मतदान केन्द्रों के आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न होने देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । अंत में सभी अधिनस्थ अधिकारियों को पूरी तरह तटस्थ रहते हुए निष्पक्ष, ईमानदारी एवं शान्तिपूर्वक तरीके से लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु सूचना तंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

