Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पं. सुबोध शर्मा जिलाध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस पार्टी का किसान आंदोलन को पूरा समर्थन हैः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा को जिले में पार्टी की कमान सौंपे जाने पर अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में हरेंद्र मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। भीषण ठंड में किसान जिस अवस्था में दिल्ली की सीमाओं पर जमा हुआ है और 70 के लगभग किसान दम तोड चुके है ऐसे में पार्टी किसानों के जज्बे को सलाम करती है।

उन्होंने कहा कि किसान अांदोलन के संदर्भ में आगामी 24 जनवरी तक जनजागरण सप्ताह चलाया जायेगा। जिसमें किसान आंदोलन के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है भाजपा की नीति है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को इतना मजबूर कर दे कि वे जेल जाने की बजाये भाजपा का रूख कर ले।

इस संदर्भ में उन्होंने नगरपालिका चेयरमैन के कांग्रेसी परिवार का उल्लेख करते हुए कहा कि यद्यपि पूरा परिवार कांग्रेसी है फिर भी चेयरमैन ने जो पाला बदला है वो उनकी मजबूरी को दर्शाता है।

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने कहा कि वे ग्रुपबाजी से दूर रहने का प्रयास करेंगे और गांव-गांव तक पार्टी को पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

आगामी चुनावों में लोगों को साफ लगने लगेगा कि जिले की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कितना दमदार प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हालात खराब हो रहे है ओर युवा वर्ग बेरोजगारी के लिए परेशान है।

दस्तावेज लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अरूण शर्मा ने कहा कि नये जिलाध्यक्ष से उम्मीद है कि वे पुराने कांग्रेसियों को घरों से निकालकर उन्हे पार्टी में यथोचित सम्मान देंगे ताकि कांग्रेस पार्टी में एकजुटता बनी रहे।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी सहारनपुर से आये सत्यम सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, नानू मियां, सुधीर शर्मा, याकूब प्रधान, युवा के जिलाध्यक्ष विक्रांत, पं. उमादत्त शर्मा, सुभाष शर्मा, पप्पू प्रधान, मदन गौतम, जयपाल सिंह, श्यामपाल चेयरमैन, गुफरान काजमी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =