भारत विकास परिषद् द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् एक स्वयंसेवी एवं गैर राजनीतिक संगठन है। जिसके अंतर्गत समाज सेवा व संस्कृति को विकसित करने के कार्य किए जाते हैं।
इस वर्ष भारत विकास परिषद् द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समाज के कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए १७ जनवरी से २१ जनवरी तक लगातार सेवा कार्य किए जाएंगे।
समाज के कमजोर वर्ग की बेटियों के हीमोग्लोबिन टैस्ट, गुड़, चना, लोहे की कढ़ाई का वितरण एनीमिया मुक्त भारत की दिशा में बहुत सहायक सिद्ध होगा।
इसके अतिरिक्त स्टेशनरी वितरण,गर्म कपड़ों का वितरण भी बालिकाओं के मध्य किया जाएगा। बालिकाओं के अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए नृत्य नाटिका एवं भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
भारत विकास परिषद् के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा जी ने बताया कि प्रांत की सभी ५० शाखाएं कमजोर वर्ग की बालिकाओं को गोद लेने एवं उनकी सहायता के लिए बहुत उत्साहित हैं।
सभी शाखाएं १७ जनवरी से कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए किये जाने वाले कार्यों की योजना बनाने व तैयारियों में संलग्न हैं।सम्पूर्ण भारत वर्ष की सभी शाखाओं के प्रयास से कार्यक्रम बेटी है तो सृष्टि है सफलता को अवश्य प्राप्त होगा।

