बर्ड फ्लू की एक गाइडलाइन है जिस पर मुजफ्फरनगर प्रशासन काम कर रहा हैः अमित सिंह
मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र में विगत दिवस कई पक्षियों की मरने की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पक्षियों का पोस्टमार्टम करा विसरा जांच के लिए बरेली भेजा था
जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक मुजफ्फरनगर प्रशासन को नहीं मिली है लेकिन मुजफ्फरनगर में बर्ड फ्लू की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी है
जिसको लगाम लगाने के लिए आज एडीएम प्रशासन अमित कुमार द्वारा अपना आधिकारिक बयान जारी किया गया और मीडिया को बताया गया कि अभी तक जो बरेली जांच भेजी गई थी
उसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है लोग फर्जी बर्ड फ्लू वायरल कर रहे हैं जिसका कोई औचित्य नहीं है
जैसे ही मृत पक्षियों की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिल जाएगी तुरंत ही मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी
क्योंकि बर्ड फ्लू कि भी एक गाइडलाइन है जिस पर मुजफ्फरनगर प्रशासन काम कर रहा है।

