उत्तर प्रदेश

Aligarh: विवाहिता ने कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटककर दे दी जान

Aligarh गांव अमरौली में एक विवाहिता ने कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।अमरौली निवासी वीरपाल के अनुसार आठ वर्ष पहले थाना बरला के गांव अरनी निवासी नीतू के साथ उनका विवाह हुआ था।

तीन बच्चे हैं। 26 अप्रैल की सुबह वह गेहूं काटने के लिए खेतों पर गए थे, तभी नीतू ने गमछे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। घर पहुंचे पड़ोसी ने उनकी पत्नी को कमरे में फंदे पर लटके देखा तो उन्हें खबर दी।

सूचना पर पहुंचे अमरौली चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी नारायण दत्त तिवारी के अनुसार अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =