थाना भोपा पुलिस को बड़ी सफलता: चार शातिर बदमाश दबौचे
मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना भोपा पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली है जब पुलिस कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान में लगी थी जिसमें पुलिस ने ऐसे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लूट की योजना बना रहे थे
बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध असले, कारतूस, खोखा,चाकू चोरी के माल सहित एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है पुलिस ने आज पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर भोपा थाना स्थित चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग का है जहां थाना भोपा पुलिस वाहन चौकिंग अभियान में लगी थी
पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को आते हुए देखा जिसे रुकने का इशारा किया गया तो कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया पुलिस ने अपना बचाव करते हुए भाग रहे कार सवारों को घेरकर पकड़ लिया।
जिनके कब्जे से अवैध असलेह, कारतूस ,खोका सहित चाकू संदिग्ध कार ,चोरी का माल भी बरामद किया गया पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने ले आई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम सुमित पुत्र वीरभान सिंह नि० ग्राम भीलना थाना नौगावा जनपद अमरोहा, नाजिम पुत्र तौफीक नि० ग्राम खानपुर बिल्लौज थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, मौ० सलमान पुत्र रहीश अहमद नि० ग्राम भीलना थाना नौगावा जनपद अमरोहा, शाने आलम पुत्र इरफान नि० ग्राम इस्माईलपुर थाना शिवाला कला जनपद बिजनौर है।
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से बरामद -०३ तमंचे ,३ खोखा कारतूस ,६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर २९०० गोलियां एप्प्रासेफ, ३० पेटी पतंजली मूसली पाक(जिसकी कीमत लगभग ०३ लाख रुपये है।)
साथ ही १स्विफ्ट डिजायर कार जिसपर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह हाईवे पर माल लेकर जा रहे वाहनों को ओवरटेक कर लूट लेते है
यह मूसली पाक उन्होने लक्शर (उत्तराखंड) गोदाम से लूटा था जिसका यह बचा हुआ हिस्सा है। सीओ शकील अहमद ने बताया की पूछ ताछ के बाद आज इन्हें जेल भेजा जा रहा है।
