Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा: तालाब मे डूबने से बालक की मौत, परिजनो मे कोहराम

भोपा। तालाब मे डूबने से बालक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी करीब दो वर्षीय अलफाज पुत्र कल्लू आज सुबह कुछ अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था कि इसी बीच बालक अलफाज बच्चो के साथ खेलते वक्त तालाब मे डूब गया।

बच्चों द्वारा शोर मचाने पर इस दुखद हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने बच्चे के परिजनो को मामले की जानकारी दी। बालक के तालाब मे डूबने की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया।

परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ उत्साही युवको ने तुरंत ही तालाब मे छलांग लगा दी। तथा तालाब मे डूबे बच्चे को किसी प्रकार तालाब से बाहर निकलवाया व उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक अलफाज की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया व रोआराट शुरू हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =