चार दिवसीय ईसीसीई संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू
रामनगर बाराबंकी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर चार दिवसीय ईसीसीई संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ. खंड शिक्षाधिकारी आरके दुबे ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देख रेख व शिक्षा विषय प्रशिक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश देकर शुभारंभ किया
पहले दिन 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के छोटे बच्चों के बौद्धिक ज्ञान व संवर्धन के लिए पीपीटी के माध्यम से ऑडियो वीडियो प्रोजेक्टर दिखा कर प्रशिक्षण दिया गया
कहानी गीत व अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए में रूचि पैदा करके शिक्षा देने पर बल दिया गया
मास्टर ट्रेनर अध्यापक लक्ष्मी देवी आंगनबाड़ी नीलम मिश्रा आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बबीता आर्य व अंजली वर्मा ने प्रशिक्षण दिया प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी प्रधानाध्यापक विंध्यवासिनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे
