उत्तर प्रदेश

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के दौरान Sultanpur में 26 लाख की ड्रग्स पकड़ी

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के दौरान सोमवार को 13.13 लाख रुपये नकदी, 49.17 लाख रुपये की शराब, 72.24 लाख रुपये की ड्रग्स और 9.50 लाख रुपये की बहुमूल्य धातुएं आदि बरामद की गई हैं। इसमें Sultanpur  में पकड़ी गई 26 लाख रुपये की ड्रग्स शामिल है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि बीती एक मार्च से अब तक आबकारी, आयकर, पुलिस, नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कुल 330.41 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग्स, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त की जा चुकी हैं।

इसके अलावा पुलिस ने आपराधिक छवि वाले लोगों के 535 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए हैं। अब तक 4692 शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं। वहीं 22,10,921 लोगों को शांतिभंग करने की आशंका में पाबंद किया गया है। बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग एवं अन्य मामलों में 105 एफआईआर और 6 एनसीआर दर्ज की गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =