मोहल्ला अब्बुपुर मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियो मे हड़कंप: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को सूचित किया
मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्बुपुर मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियो मे हड़कंप मच गया। कौवे का शव मिलने की सूचना मोहल्ले वासियो ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी
सूचना मिलने पर जाँच टीम ने मौके पर जाकर मृत कोवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेजा। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मीरपुर क्षेत्र में भी दर्जनों क़व्वो के शव मिले थे ।
मुज़फ्फरनगर: मोहल्ला अब्बुपुर मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियो मे हड़कंप मच गया। जाँच टीम ने मौके पर जाकर मृत कोवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेजा। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मीरपुर क्षेत्र में भी दर्जनों क़व्वो के शव मिले थे । जिनकी बर्ड फ्लू की पोजेटिव रिपोर्ट थी pic.twitter.com/6qk8RrwHdS
— News & Features Network (@mzn_news) January 21, 2021
जिनकी बर्ड फ्लू की पोजेटिव रिपोर्ट आई थी और अब मोहल्ला अब्बुपुरा से भी मृत कव्वे का शव मिला है।स्थानीय निवासियों को आशंका है कि इस कव्वे की मौत का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है।
दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबुपुरा मे देर शाम पेड़ पर बैठा एक कोवा अचानक फड़ फड़फड़ा कर नीचे गिर कर मर गया जिसे देखकर मोहल्लेवासि सहम गये उन्होंने आशंका जताई कहीं मामला बर्ड फ्लू का तो नही देखते ही देखते मोहल्ले मे भीड़ जुट गई
मोहल्ले मे रह रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व पशुधन विभाग को इस घटना से अवगत कराया नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाई कर पशुधन टीम को आदेशित किया
मोहल्ला अब्बुपुर मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियो मे हड़कंप मच गया। @BJP4MZN के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने @CityMagistrate1 अभिषेक सिंह व पशुधन विभाग को इस घटना से अवगत कराया pic.twitter.com/rZml2mADVh
— News & Features Network (@mzn_news) January 21, 2021
कुछ समय पश्चात पशु धन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर मृत कोवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेज दिया तब कहीं जाकर घबराये हुए मोहल्ले वासियो ने चेन की सांस ली है।

