उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: विवाहिता की जलाकर हत्या,पिता ने लगाया ससुराली जनों पर हत्या का आरोप

रामनगर बाराबंकी। कस्बे के कादिरा बाद मोहल्ले में 28 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया।शव को देख कर लग रहा था कि उसने मरते वक्त कितना संघर्ष किया होगा।

आग से उसका दो वर्षीय पुत्र प्रतुल भी कुछ जल गया था। पुलिस मामले की जानकारी होते हैं।घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही थी। इस लोहमर्मक घटना को देख कर लोगो के रोंगटे खड़े हो गए।

कस्बे के कादिराबाद के रहने वाले निखिल कुमार कैसरगंज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।उनकी पत्नी दो छोटे बच्चो के साथ घर मे अकेली रहती थी।सास ससुर जेठ जेठानी बाराबंकी में मकान बनाकर सालो से रह रहे है।

निखिल ने बताया वे डियूटी पर थे।तो शुक्रवार को दिन में करीब पौने तीन बजे उनकी पत्नी ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी जेठानी के भाई आए हैं।मुझे चक्कर आ रहा है।तब निखिल ने कहा कि बगल में डॉक्टर के यहां दिखा दो मैं जल्द ही आता हूँ।

पत्नी बोली कि पापा को फोन किया है वह आ रहे हैं।उसके बाद उन्हें कुछ नही पता है जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी जला शव आंगन में पड़ा हुआ था।आंगन में चारो ओर खून फैला हुआ था।

घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले समेत अगल बगल के लोग जमा हो गये। सीओ दिनेश कुमार व कोतवाल राम चन्द्र सरोज आनन-फानन मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जांच पड़ताल करने लगे।

कुछ देर बाद मृतका के पिता अंग्रेज पाठक निवासी भगौली तीर्थ भी आ गए ।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की ज्योतिमा उर्फ रुचि ने उनके पास सुबह 11:00 बजे फोन करके बताया था कि जेठानी के भाई भोला पाठक निवासी गढ़ी भिटौली थाना मवई आए हैं ।

से चक्कर आ रहा है जैसे लगता है कि चाय में कुछ नशीली चीज पिलाई गई है। यही नहीं 2:00 बजे जब फिर बात हुई उसने कहा कि उसे चक्कर आ रहा है। वह यहां पहुंचे तो मगर अपनी बेटी को जिंदा नहीं देख पाए।

वे उसका शव देखते ही फफक कर रो पड़े।मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 5 वर्ष पहले हुआ था। ससुराली जन हमेशा उसे तंग करते थे। पूर्व में भी विवाद हुआ था तो वह लोग आए थे और सुलह समझौता कराकर छोड़ गए थे।

फिर भी उसकी बिटिया बताया करती थी यह लोग अक्सर आकर ताना मारते रहते हैं और विवाद पैदा करते हैं । घटना में उनका भी हाथ है। घटना से सीओ दिनेेेश दुबे ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखाा जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seven =