उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत शिकायत: लाभार्थी खुद अपना गुनाह कबूल कर रहा

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अंतर्गत चयनित लाभार्थी इस्लाम पत्नी जमशेद लाभार्थी साबुद्दीन पुत्र बुद्धन के संबंध में परियोजना अधिकारी संदीप कुमार को शिकायत प्राप्त हुई थी

जिसकी जांच परियोजना अधिकारी संदीप कुमार ने दिनांक 18,1,2021 डीपीआर हेड अंशुल त्यागी सहायक सम्मिलित हिमांशु त्यागी जो कि जिले में एडीसी के पद पर हैं इन लोगों के द्वारा जांच कराई गई

जांच के दौरान लाभार्थी ने मोहम्मद इमरान के लिए यह कहा है कि मोहम्मद इमरान ने हमसे कोई पैसे का लेन-देन नहीं किया है और ना ही हम पर कोई दबाव बनाया है हमने खुद इमरान से धोखाधड़ी कर जियो टैग किसी अन्य स्थान पर कराई है

इसके हम खुद जिम्मेदार हैं इसके हम स्वयं जिम्मेदार हैं इन अधिकारियों दुवारा मोकै पर ही वीडियोग्राफी भी कराई थी जिसमें लाभार्थी खुद अपना गुनाह कबूल कर रहा है

जिसमें लाभार्थी सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रहा है मगर अब कार्यवाही के डर से वह झूठा प्रार्थना पत्र परियोजना अधिकारी संदीप कुमार को दे रहा है जिसमें वह सर्वेयर मोहम्मद इमरान को दोषी बनाने की कोशिश कर रहा है

अगर इस तरीके से जिले में अवैध कार्य चलता रहा कोई सर्वेयर मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य नहीं करेगा फिर किस तरीके से लोगों को निशुल्क प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा

ऐसे लाभार्थी जो खुद झूठ बोलते हैं और इल्जाम दूसरों के सिर रखते हैं ऐसे लाभार्थियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =