उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव :बालियान व कपिलदेव ने मेले व प्रदशर्नी का शुभारम्भ किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव के अवसर पर नगर के नुमाईश मैदान मे मेले व प्रदशर्नी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियो के रूप मे पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के नुमाईश मैदान मे आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,राज्यमंत्री विजय कश्यप आदि ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम मे पहुंचने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि ने अतिथियो को बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा योगी सरकार मे प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा एक और जहां विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए क्रियान्वित की गई हैं, वहीं दूसरी और युवाओ को स्वावलम्बी बनाने के लिए रोजगार परक तकनीमि शिक्षा प्रदत्त की जा रही है।
ताकि युवाओ को रोजगार के अवसर मुहैया हो सकें। कार्यक्रम मे अतिथियो के रूप मे पधारे मंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अ्रगवाल व राज्यमंत्री विजय कश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक उमेश मलिक,विधायक विक्रम सैनी,विधायक प्रमोद उटवाल आदि जनप्रतिनिधियो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मेले के दौरान विभिन्न संस्थाओ ,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा स्टाल लगाए गए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी दिवस समारोह का उदघाटन किया।
यूपी दिवस पर उद्यम सारथी ऐप लॉन्च किया गया। जिसमें एक क्लिक पर उद्योग से जुडी जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सदर,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी,प्रभारी सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी,सूचना विभाग से राजू जी,इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी,इंस्पैक्टर शहर कोतवाली योगेश शर्मा,एसएसआई कोतवाली राकेश शर्मा आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
