Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर डीएवी डिग्री कॉलेज प्रांगण से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

डीएवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के सैकड़ो की तादाद में छात्र व छात्राओ के द्वारा विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी

इस रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह मतदाता जागरूकता रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर आर्य समाज रॉड,मीनाक्षी चोक से होते हुए नुमाइश ग्राउंड पर समाप्त हुई,इस रैली के दौरान छात्र व छात्राओ ने लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया।

वही इसी के साथ साथ महाविद्यालय प्रांगण में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्कॉउट गाइड के छात्र ओर छात्राओ के द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया      मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

इस पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान छात्र व छात्राओ ने विभिन्न तरह के सुंदर पोस्टर बनाए जिन्हें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शशि शर्मा के द्वारा अवलोकन करने के पश्चात छात्र व छात्राओ की जमकर तारीफ की।

ओर साथ ही आज महाविद्यालय प्रांगण में मिशन नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत फिजिक्स विभाग के द्वारा नारी मिशन के ऊपर एक बहुत ही खूबसूरत कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने छात्र व छात्राओ को महिला सुरक्षा शपथ दिलाई।जिसमे छात्र व छात्राओ को बताया गया को हम भारत के जिम्मेदार नागरिक है

ओर हमे सैदेव बालिकाओ व महिलाओ का सम्मान करना चाहिए,उनके अधिकारों की सुरक्षा करनी चाहिए,ओर महिलाओ को उनके विकास के लिए अवसर प्रदान करने चाहिए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =