उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सुशील त्यागी की अध्यक्षता में ग्राम घिसरपडी मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन हुआ।संचालन जनपद सहारनपुर अध्यक्ष अमित त्यागी ने किया।
प्रदेश महासचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा प्रयागराज (इलाहाबाद) की दूरी ८५० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है
७२प्रतिशत रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मात्र १८ त्न धनराशि पश्चिमी उत्तम प्रदेश के लोगो को मिलता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा ३० मेडिकल कालेज मे से मात्र ३ मेडिकल कालेज पश्चिमी उत्तम प्रदेश मे हैं।मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राइवेट चिकित्सालयों मे जाना पडता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्र संजीव मलिक एथलीट ने कहा प्रदेश मे १९ यूनिवर्सिटी मे से मात्र ३ पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं ।जिलाध्यक्ष सहारनपुर डाक्टर अमित त्यागी ने कहा पश्चिमी उत्तम प्रदेश मे खिलाडियो के लिए स्टेडियम भी नही है बच्चे अपनी जान जोखिम मे डालकर सडक पर दोडने को मजबूर हैं।
कार्यशाला को जस्मेंद्र विश्वकर्मा, मंगेश कश्यप, जॉनीबाल्मिकी, भुल्लन कोरी, सोनू गोतम, एवं त्यागी समाज के युवा पीढ़ी से विशेष,हरिओम, आदि त्यागी, राजीव, नीटू, आदि ने सम्बोधित किया।बैठक मे डाक्टर अमित त्यागी, जॉनी,कपिल,प्रभात,शुभम,बिट्टू, एवं अन्य उपस्थित रहे।