उत्तर प्रदेश

कर्नलगंज पुलिस का हैरतअंगेज कारनामा: चोरी करते चोर को दुकानदार ने पकड़ा,पुलिस ने चोर के साथ वादी के विरुद्ध भी लिखा मुकदमा

कर्नलगंज (गोंडा) ।। थाना कोतवाली अन्तर्गत कर्नलगंज कस्बा स्थित ठठराही बाजार में रविवार की भोर में एक बर्तन की दुकान में घुसकर चोरी करते वक्त एक किशोर को पकड़ लिया गया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पीड़ित पक्ष कमलेश कुमार (बर्तन व्यवसायी) द्वारा डायल 112 पर सूचना देकर पकड़े गये चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन हैरत अंगेज बात यह है कि इसी मामले में वादी के विरुद्ध भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

भुक्तभोगी व्यवसायी द्वारा पकड़े गये चोर के पर एक कढ़ाई, एक भगोना, पीतल का लैंप, पंखे के पर व कई अन्य बर्तन भी लेकर भागने का आरोप लगाया है।

कस्बे की अति घनी आबादी वाले स्थान पर सुबह के वक्त हुई यह चोरी की घटना पुलिस चौकी के सक्रियता व रात्रि गश्त के दावे की कलई खोल रही है,उधर पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिये उल्टे भुक्तभोगी बर्तन व्यवसायी पर चोरी करते हुए पकड़े जाने वाले नजीर पुत्र सफी उम्र 15 वर्ष निवासी नई बाजार कस्बा चौकी कर्नलगंज के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

जबकि पीड़ित व्यवसायी का कहना है कि सुबह करीब 05 बजे उसे अपनी दुकान के पीछे बने गोदाम में खड़खड़ाहट जैसी आवाज सुनाई पड़ी तो उसने पीछे जाकर देखा तो एक युवक बोरी में कुछ सामान लेकर दीवाल के सहारे कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था

जिसे देखकर हल्ला गुहार मचाने पर वह बगल में बन रहे निर्माणाधीन मकान के मलबे पर गिरकर चोटहिल हो गया।जिसकी वजह से वह मौके से भाग नही़ सका।

जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।इतना ही नहीं पीड़ित व्यापारी का यह भी आरोप है कि पकड़ा गया चोर नजीर स्थानीय चौकी पर तैनात एक सिपाही का नाम लेकर उसे बार-बार उनके हवाले करने को कह रहा था।

अब सबसे गंभीर सवाल यह उठता है कि पुलिस उक्त मामले में उल्टे ही पीड़ित व्यापारी के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आमजनमानस को क्या संदेश देना चाहती है??

मालूम हो कि कस्बा व थाना कर्नलगंज की उक्त मनमानी निरंकुश कार्यप्रणाली के चलते चोरी एंव अपराध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है और प्राय: घटनाएं घटित हो रही हैं।

वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =