खबरें अब तक...

समाचार

फांसी लगाकर की आत्महत्या1 8 | 2 4 |
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने खुद को पफांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना छपार क्षेत्र के गांव खुडडा निवासी युवक कपिल पुत्र अमर सिह पिछले कुछ समय से नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकडा ब्लॉक के समीप अमित विहार निवासी अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था। बताया जाता है कि देर रात्रि युवक कपिल ने खुद के फांसी लगकर आत्महत्या कर ली। अल्पसुबह जब परिजनों को इस दुखद हादसे का पता चला तो घर में कोहराम मच गया मृतक कपिल के रिश्तेदारों ने खुडडा निवासी उसके रिश्तेदारों को भी इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही मृतक के परिजनें को यह दुखद समाचार मिला तो घर में शोक छा गया और वे लोग अमित विहार कूकडा के लिए रवाना हो गये वहीं दूसरी ओर मौहल्लेवासियों द्वारा पुलिस को दी गयी इस सूचना से पुलिस में हडकम्प मच गया। सुबह सुबह मिली इस दुखद खबर पर तुरंत ही नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनें व मौहल्लेवासियों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बीती शाम उक्त युवक की कूकडा ब्लॉक के समीप कुछ युवको ंके साथ कहासुनी व मारपीट हो गयी थी जिसके बाद वह कुछ तनावग्रस्त हो गया था। जिसके चलते उक्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूरे मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया है। यह दुखद हादसा आज मौहल्लेवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

छेड़छाड़ का आरोपित पकड़ने पर बुढ़ाना में बवाल, पुलिस पर पथराव, बाजार बंद3 4 | 4 3 |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में छेड़छाड़ के आरोपित को हिरासत में लेने के विरोध में जाम लगा रहे लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद हुए पथराव व हंगामे में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने के साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हंगामे के बाद बाजार बंद हो गया। बुढ़ाना क्षेत्र के बवाना गांव से आ रही छात्राओं से गुरुवार सुबह कस्बे की कुरैशी वाली पुलिया पर छेड़छाड़ हुई थी। छात्राओं ने फोन पर इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो वे घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्राओं के परिजनों ने पूछताछ शुरू की तो दूसरे संप्रदाय के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित को छुड़ाने की मांग करते हुए एक पक्ष के लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पथराव शुरू हो गया। पथराव में सीओ की गाड़ी का चालक घायल हो गया। हंगामे व पथराव के दौरान कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया, लेकिन दहशत के चलते बाजार बंद हो गया।
इस दौरान सीओ बुढ़ाना व इंस्पैक्टर बुढ़ाना की गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गयी तथा छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। वही ंदूसरी ओर पुलिस ने हंगामा कर रहे चार आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी तथा पुलिसने लाठियां फटकारकर भीड को मौके से तितर बितर कर दिया जिसके बाद यह मामला यह मामला शांत हो पाया।
एसपी देहात आलोक शर्मा तथा एसडीएम बुढ़ाना ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभाला। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस एक-एक कदम फूंक-फूंककर रख रही है। पुलिस ने छेड़छाड़ व जाम लगाकर हंगामा करने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

 

ओलावृष्टि से हुआ नुकसान5 5 |
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। फसल के नुकसान के साथ-साथ किसानों को पशुओ ंकेचारे के लिए भी किल्लत हो गयी। आज आई बारिश तथा ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गयी। बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल का काफी नुकसान हो जाने से जहां किसानों के चेहरे मुरजाये हुए है वहीं दूसरी ओर फसल के नुकसान के साथ -साथ किसानों के सामने अब पशुओं के चारे की भी समस्या विकट हो गयी है। क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि व बारिश के कारण सारी फसल जमीन में बिछ गयी तथा खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल का नुकसान हो गयां क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देते हुए मदद की गुहार लगाई।

बरदस्त आंधी से पेड टूटकर गिरा
मुजफ्फरनगर। आज सुबह अचानक आई तेज अांधी व तूपफान से कुछ स्थानो पर पेड टूटकर गिर जाने व बिजली के तार टूट कर गिर जाने से एक और जहां कुछ घन्टो के लिए बिजली की सप्लाई बाधित रही। वहीं दूसरी और हादसो का भय बना रहा। आज दोपहर चली तेज अांधी व तूपफान के कारण नेशनल हाईवे 58 पर हाजी इशमत अली के कृषि फार्म के समीप मैसी टै्रक्टर एजेंसी के सामने लिपटिस का पेड अचानक जमीन पर आ गिरा और पेड गिर जाने से बडा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान कई राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। मामला संज्ञान मे आने पर पंहुची वन विभाग की टीम ने उक्त पेड हो हटवाया।

 

युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते किया गया था हमला
मुजफ्फरनगर। प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। पुरकाजी पुलिस ने युवक की गर्दन पर प्रहार कर जानलेवा हमला करने के आरोपी को घटना में प्रयुक्त छूरी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में आयेजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारां से वार्ता करते हुए बताया कि पांच अक्टूबर को पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव नंगला दुहेली निवासी युवक अमित पर देर सायं जंगल मेंकिसी अज्ञात व्यक्ति ने छूरी से जान से मारने की नियत से हमला करते हुए उसकी गर्दन पर प्रहार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। घायल युवक अमित की मांग ने इस मामले में अज्ञात हमलावरें के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जब भागदौड व जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस ने भागदौड कर अमित के हलावर गांव के ही निवासी युवक कपिल को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर घटना मे ंप्रयुक्त छूरी भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में युवक कपिल ने स्वीकार किया कि प्रेम प्रसंग के चलते ही उसने अमित पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी कपिल को गिरफ्तार करने वाली टीम ने सीओ सदर के निर्देशन में कपिल को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने घटना का खुलासा करने पर थाना प्रभारी विजय सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की सराहना की।

एक रुपये का सिक्का लेने से मना करने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। एक रुपये के छोटे सिक्के को लेकर पूरे जिले में भ्रम बढ़ता जा रहा है। अफवाह के चलते कई छोटे-बडे दुकानदार यह सिक्का नहीं ले रहे हैं। ऐसे में नगर मजिस्ट्रेट ने यह सिक्का न लेने वाले और अफवाह फैलाने वाले दोनों को खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि यह सिक्का पूरी तरह वैध है और इसके बंद होने के संबंध में आरबीआई से कोई आदेश नहीं आया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में सिक्का बंद होने की अफवाह फैली हुई है। लोगों के लिए यह मुश्किल बनता जा रहा है। कई दुकानदारों के पास एक रुपये के छोटे सिक्के काफी जमा हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई दुकानदार ये बता रहें है कि अब एक रुपये का सिक्का नहीं चल रहा है। जबकि भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है।
                                  एक रुपये का छोटा सिक्का वैध मुद्राः लीड बैंक प्रबंधक
लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि एक रुपये का छोटा या बड़ा सिक्का भारत सरकार की वैध मुद्रा है। जो भी ग्राहक या व्यापारी सिक्कों को बंद होने की अफवाह फैला कर लेने से इनकार करता है वह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
                                 सिक्का न लेने वालों की सूचना देंः नगर मजिस्ट्रेट
नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि कोई एक रुपये का सिक्का बंद होने की अफवाह फैलाता है या कोई नहीं लेता है तो इसकी सूचना दी जाए। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा पलटी कई घायल
खतौली। तेज अांधी व घटा के दौरान ई-रिक्शा व बाईक के बीच हुई भिडन्त मे ई-रिक्शा पलट जाने से ई-रिक्शा मे सवार छात्राऐ घायल हो गई। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक मौसम खराब हो जाने पर तेज आंधी व घटा के दौरान हर कोई जल्द बाजी मे नजर आया। कि इस अफरातफरी के दौरान गांव तिगाई स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओ की ई-रिक्शा की बाईक से भिडन्त हो जाने पर अचानक ई-रिक्शा के पलट जाने से दो छात्राए बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान अन्य छात्राओ को भी मामूली चोटे आई। इस हादसे पर मौके पर पहुंंचे ग्रामीणो ने गंभीर रूप से घायल दोनो छात्राओ को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। बताया जाता है कि इस दोरान आरोपी बाईक चालक मौके से पफरार हो गया। वहीं मामला संज्ञान मे आते ही मौके पर पहुंंची पुलिस ने घायल छात्राओ के परिजनो को इस सडक हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही छात्राओ के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। कस्बा स्थ्ति बसन्त टाकीज मोड के निकट यह सडक हादसा हुआ तथा इस दौरान छात्राए सरकारी अस्पताल मे बुखार का चेकअप कराने के लिए जा रही थी।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार7 4 |
तितावी। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि बीते दिन थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी दलित महिला ने गांव के ही दो लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर भागदौड शुरू कर दी थी तथा महिला को मैडिकल के लिएभिजवा दिया था। वहीं दूसरी ओर, तितावी थाना प्रभारी सूबे सिंह, एसआर् प्रहलाद सिंह, कां. सोविंद्र, कां. महेंद्र ने ताबडतोड दबिश देते हुए दुष्कर्म केआरोपी मांगे राम पुत्र हुकम सिंह निवासी नसीरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया8 2 |
मुजफ्फरनगर। स्थानीय चौधरी छोटूराम महाविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉक्टर अवनीश ने बताया कि हर वर्ष सन् २०१२ से ११ अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है। इस बार की इंटरनेशनल डे ऑफ़ गर्ल चाइल्ड २०१८ का थीम-उसके साथ एक कुशल लड़की का बल।संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ग्युटेरेस ने कहा है कि इस दिवस पर, हम हर लड़की को अपने कौशल विकसित करने, बराबर शर्तों पर कार्यबल में प्रवेश करने और उसकी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए समर्थन करने की सलाह देते हैं। प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक ने एशियाई खेलों में लड़कियों की सफलता को याद करते हुए कहा कि समाज में अभी भी लड़कियों के प्रति भेदभाव है ।इसके बावजूद भी लड़कियां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं ।आज प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का प्रभाव है जिसकी वजह से देश में स्त्री पुरुष रेशियो बढ़ा है।अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस लोगों के बीच उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिये और समाज में लड़कियों की स्थिति को बढ़ावा देने के लिये इसे मनाया जाता है। ये बहुत जरुरी है कि विभिन्न प्रकार के समाजिक भेदभाव और शोषण को समाज से पूरी तरह से हटाया जाये जिसका हर रोज लड़कियाँ अपने जीवन में सामना करती हैं। लड़कियों के लिये ये बहुत जरुरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें। उन्हें जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारों से अवगत होना चाहिये। इस कार्यक्रम में डॉ ओमबीर सिंह, डॉ गिर राज किशोर, डॉ सुभाष कुमार आदि उपस्थित रहे।

डाकघर के बारे में दी जानकारियां
मुजफ्फरनगर। चिल्ड्रन एकेडमी के कक्षा तीन के विद्यार्थी अध्ययनरत भ्रमण के लिए नई मंडी डाकघर गये। जहां बच्चें को डाक घर के बारे में तथा हमारी पोस्टल सर्विस के बारे में कई जानकारियां दी गयी। वहां के हैड पोस्ट मास्टर राधेश्याम शर्मा की अनुमति के बाद वहां के पासेटमार्टस्अर ने बच्चो ंको अर्न्तदेशय पत्र, पेसटकार्ड, लिफाफे स्टाम्प, पोस्टल आर्डर, बैंक बचत खाता, मनी ट्रांसफर यूनिट आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके साथ साथ बच्चों को वहां के विभिन्न डाकियों से मिलवाया गया। जिन्होंने बच्चो ंको बताया कि कैसे अलग अलग क्षेत्रों की डाकों को छाटकर  पते तक पहुंचाया जाता है। इस भ्रमण को संचालित करने में सविता ठाकुर, सपना जैन, मीनाक्षी शर्मा, संगीता का विशेष सहयोग रहा।

लीला के मंचन को देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु10 |
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर के द्वारा आयोजित श्री रामलीला का उदघाटन करते पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के मुख्य पदाधिकारीगण जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अमित गर्ग(प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), व अनिल कंसल(प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री), रहे व विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र मित्तल(नगर अध्यक्ष), सुमित गर्ग(नगर महामंत्री),प्रमोद गोयल(नगर कोषाध्यक्ष),अजय गर्ग(नगर आडिटर)आदि ने आज के धनुषयज्ञ के मंचन का शुभारंभ किया। जिसमें रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, व कमेटी के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह के रुप में भगवान श्री रामचंद्र जी का दरबार देकर सम्मानित किया, उसके पश्चात सभी ने अति सुन्दर रामलीला मंचन का आनन्द लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =