Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र बरामद किये

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा वे उनकी टीम के द्वारा एक बेहतर गुड वर्क को अंजाम दिया गया है तथा ऐसे गिरोह का बेनकाब किया है जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इनके पकड़े जाने से निश्चित ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।विदित हो कि शहर कोतवाल बनने के बाद योगेश शर्मा ने अपनी चिर परिचित कार्य शैली में काम करते हुए अपराधियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि उन्हें किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा तथा जो गलत काम करेगा वह जेल की सीखचों के पीछे भेजा जाएगा यही कारण है कि उनके नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस बेहतर कार्य को अंजाम दे रही है।

आज भी शहर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, बैटरी, चोरी का बैग आदि बरामद किये है
पकड़े गये शातिर चोरो के नाम अजहर पुत्र मजहर नि0 मौ0 दीन मौहम्मद सुजडू थाना को0नगर मु0नगर,हसीन पुत्र मारुफ नि0 ग्राम भरान्दीपुर थाना कोतवाली बिजनौर व समून पुत्र वाजिद नि0 ग्राम भरान्दीपुर थाना कोतवाली बिजनौर बताये जा रहें है ।

जिनके क़ब्जे से शहर कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक मोटरसाइकिल पैशन प्लस नं0 HR 26 – 9702, तीनअदद पुरानी बैटरी,एक चाकू नाजायज,एक बैग जिसमें नये कपडे पैन्ट शर्ट लोवर आदि जो जानसठ बस स्टैण्ड के पास यूनिक बाजार से चोरी किये हुए है।यह शहर कोतवाली पुलिस की एक ओर कामयाबी मानी जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + twelve =