Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बच्चों को पोलियो वैक्सीन ड्रॉप्स पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज रविवार की सुबह बुढ़ाना ब्लाक के मदीनपुर खिजरपुर गांव में मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे पोलियों बूथ नंबर ८१ में ० से ५ वर्ष तक के बच्चों को इंडियन रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक डाक्टर राजीव कुमार द्वारा ३ वर्षीया एक बच्ची को पोलियो वैक्सीन ड्रॉप्स पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डाक्टर राजीव कुमार ने कहा कि कोई भी परिवार अपने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने से इंकार ना करे और पोलियों टीम का फुल सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक देश से पोलियो का सफाया ना हो जाये। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल संजीदा, संगिनी, ललिता, आशा, पूनम, विरेन्द्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता मेनवाल, रोजू, शबनम, साबिर और शादाब इत्यादि उपस्थित रहे।

पोलियो वैक्सीन ड्रॉप्स पीने वाले बच्चों व बच्चों को बूथ पर लाने वालों को बिस्किट के पैकेट वितरित किये गए। इस अवसर पर कोविड-१९ के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। बूथ पर आधा सैंकडा बच्चों को पोलियो की दवाई पीने की सूचना है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =