Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया: तमंचा, कारतूस नाजायज बरामद

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त खालिद पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी ग्राम खण्डोली थाना ककरखेडा जनपद मेरठ को मौहल्ला अम्बा विहार मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मुबारिक पुत्र इस्लाम तेली निवासी ग्राम खण्डोली थाना ककरखेडा जनपद मेरठ को मौहल्ला अम्बा विहार मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्तों कासान पुत्र नईम निवासी ग्राम जौली थाना भोपा जनपद मु0नगर, जरशान पुत्र रहीश निवासी सियावाली मस्जिद के पास दक्षिणी कृष्णापुरी खालापार थाना को0नगर मु0नगर को दक्षिणी कृष्णापुरी गेट से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त सैफ अली पुत्र नसीब अली उर्फ गुड्डू निवासी दरोगा की कोठी किदवईनगर खालापार थाना को0नगर मु0नगर को दक्षिणी कृष्णापुरी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किये गये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 1 =